आदित्य रॉय कपूर ने इस अजीब वजह से छोड़ी मोहित सूरी की एक विलेन-2

author-image
By Sangya Singh
New Update
आदित्य रॉय कपूर ने इस अजीब वजह से छोड़ी मोहित सूरी की एक विलेन-2

अब आदित्य रॉय कपूर एक विलेन-2 का हिस्सा नहीं होंगे

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और डायरेक्टर मोहित सूरी की जोड़ी बॉलीवुड के अच्छे डायरेक्टर और एक्टर की जोड़ी मानी जाती है। आदित्य रॉय कपूर और मोहित सूरी ने अबतक आशिकी-2 और मलंग जैसी बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। इसके बाद अब दोनों फिल्म एक विलेन-2 के लिए भी एकसाथ आने वाले थे। जिसमें आदित्य रॉय कपूर के अलावा जॉन अब्राहम, दिशा पटानी और तारा सुतारिया भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। लेकिन, अब खबर आ रही है कि आदित्य रॉय कपूर ने एक विलेन-2 में काम करने से मना कर दिया है। जी हां, अब आदित्य रॉय कपूर फिल्म एक विलेन-2 का हिस्सा नहीं होंगे।

आदित्य ने फिल्म के लिए किया मना

खबरों के मुताबिक, आदित्य रॉय कपूर ने मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन-2 करने से मना कर दिया है। फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है, कि 'मोहित सूरी ने जब एक विलेन-2 की कहानी सुनी थी, तब वो काफी एक्साइटेड हो गए थे। एक विलेन-2 में मोहित सूरी आदित्य रॉय कपूर को जबरदस्त एक्शन अवतार में दिखाने वाले थे। यहां तक कि मोहित सूरी ने फिल्म में आदित्य के एक्शन सीन्स को उनकी फिल्म मलंग से भी बड़े लेवल पर दिखाने की प्लानिंग की थी।

दोनों में क्रिएटिव डिफरेंसेज आ गए हैं

लेकिन, पिछले कुछ दिनों से इन दोनों में क्रिएटिव डिफरेंसेज आ गए हैं और इन दोनों ने साथ में मिलकर ये फैसला किया है कि अब एक विलेन 2 आदित्य रॉय कपूर के बिना ही बनेगी। एक विलेन 2 को लेकर लिए गए इस फैसले के बाद भी दोनों के रिश्ते में दरार नहीं आई है। खबरें ये भी आ रही हैं कि आदित्य रॉय कपूर ने दूसरे प्रोडक्शन हाउस के साथ एक बड़ी फिल्म साइन की है, और यही वजह है कि उन्होंने मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन-2 को न करने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें- पहली बार इस फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट नज़र आएंगी वाणी कपूर

Latest Stories