अमिताभ और अभिषेक बच्चन के बाद अब ऐश्वर्या- आराध्या भी नानावती अस्पताल में हुए भर्ती

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
अमिताभ और अभिषेक बच्चन के बाद अब ऐश्वर्या- आराध्या भी नानावती अस्पताल में हुए भर्ती

ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन कोरोना पॉज‍िट‍िव, नानावती अस्पताल में हुए भर्ती

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन कुछ दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव आए थे। जिसके बाद उनके परिवार का भी टेस्ट किया गया। परिवार के सभी सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए(जया बच्चन को छोड़कर)हैं। जिसके बाद अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को नानावती अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं अब खबर है कि अमिताभ की बहू और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को भी नानावती अस्पताल में भर्ती किया गया है।

नानावती अस्पताल में कराया गया भर्ती

दरअसल ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या के अंदर कोई कोरोना के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे थे। जिसके चलते दोनों मां बेटी को घर में ही होम क्वारंटीन किया गया था। लेकिन अब खबरों के मुताबिक ऐश्वर्या को लगातार बुखार की शिकायत हो रही थी। जिसके चलते डॉक्टर्स उनका चेकअप करने घर पहुंचे थे। डॉक्टर्स को उनमें कोरोना के लक्षण साफतौर पर नजर आए। जिसके बाद उन्हें भी नानावती अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या को लगातार बुखार बना हुआ था और गले में दर्द की भी शिकायत थी। ऐश्वर्या में लक्षण दिखने के बाद उनकी बेटी आराध्या बच्चन का भी दोबारा से टेस्ट किया गया है। जिसके बाद दोनों मां बेटी को नानावती अस्पताल ले जाया गया। वहीं अमिताभ और अभिषेक की हालत इस समय स्थिर बनी हुई है।

अमिताभ और अभिषेक बच्चन के बाद अब ऐश्वर्या- आराध्या भी नानावती अस्पताल में हुए भर्ती

Source - Pinterest

बता दें कि 11 जुलाई को अमिताभ बच्चन ने रात के वक्त अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। जिसके बाद हड़कंप मच गया था। तुरंत बाद अभिषेक की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद पूरे परिवार का टेस्ट किया गया। जिसमें ऐश्वर्या और आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव निकले थे। हालांकि जया बच्चन नेगेटिव आईं थी।

ऐश्वर्या और आराध्या के कोविड-19 पॉजिट‍िव पाए जाने के बाद सोशल मीड‍िया पर फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। ट्व‍िटर पर फैंस ने दोनों के लिए प्रार्थना की है। देशभर के फैंस बच्चन पर‍िवार की सलामती की दुआ मांग रहे हैं।

ये भी पढ़ें- अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के जीवन पर फिल्म बनाने वाले हैं निखिल द्विवेदी ?

Latest Stories