सोनाक्षी सिन्हा पर मुकेश खन्ना का बयान महाभारत के दुर्योधन को नहीं आया पसंद...जानें क्या कहा

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
सोनाक्षी सिन्हा पर मुकेश खन्ना का बयान महाभारत के दुर्योधन को नहीं आया पसंद...जानें क्या कहा

मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी पर साधा था निशाना, अब महाभारत के दुर्योधन को पसंद नहीं आई उनकी ये बात

इस वक्त भारत में दो ही चीज़ों का ज़िक्र चल रहा है। कोरोनावायररस और दूसरा महाभारत-रामायण। इनके अलावा शायद इस वक्त कोई और चर्चा नहीं हो रही है। लोग रामायण और महाभारत के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक नज़र आते हैं। लेकिन इस वक्त महाभारत और उसके किरदार कई और वजहों से भी चर्चाओं में बने हैं। पहले जो बयान मुकेश खन्ना ने दिया था उस पर अब महाभारत के दुर्योधन का रिएक्शन सामने आया है।  

इस वक्त महाभारत में अहम भूमिका निभाने वाले मुकेश खन्ना भी खूब सुर्खियां बंटोर रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा की जनरल नॉलेज पर उन्होने सवाल क्या उठाए, बस तभी से उन्ही की चर्चा ही हर ओर हो रही है। मुकेश खन्ना के सोनाक्षी सिन्हा पर दिए बयान के बाद सोनाक्षी सिन्हा को भी जमकर ट्रोल किया गया तो वहीं अब मुकेश खन्ना के इस बयान पर महाभारत के दुर्योधन ने भी नाराज़गी जाहिर की है। 

पहले जानिए क्या कहा था मुकेश खन्ना ने

सोनाक्षी सिन्हा पर मुकेश खन्ना का बयान महाभारत के दुर्योधन को नहीं आया पसंद...जानें क्या कहा

Source - Navbharat Times

दरअसल, ये सारा विवाद मुकेश खन्ना के एक इंटरव्यू से शुरू हुआ था जिसमें उन्होने कहा था कि रामायण और महाभारत के टीवी पर दोबारा दिखाए जाने से सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोगों को मदद मिलेगी जो पौराणिक कथाओं के बारे में कुछ नहीं जानते। जिन्होंने पहले ये शोज नहीं देखे, उन्हें अब ये जरूर देखना चाहिए। यह सोनाक्षी जैसे लोगों के लिए मददगार होगा जिन्हें हमारी पौराणिक कथाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनके जैसे लोगों को यह भी नहीं पता कि भगवान हनुमान किसके लिए संजीवनी लेकर आए थे। उनकी इस बात पर सोनीक्षा के पिता ने भी नाराज़गी ज़ाहिर की है तो वहीं महाभारत के दुर्योधन को भी इनका बयान कुछ रास नहीं आया है। 

सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न ने भी दिया था रिएक्शन

मुकेश खन्ना की इस टिप्पणी पर अब तक सोनाक्षी सिन्हा का भले ही कोई बयान सामने ना आया हो लेकिन उनके पिता ने इस पर रिएक्शन ज़रूर दिया था। उन्होने कहा था

'मुझे लगता है रामायण के सवाल का जवाब ना देने पर किसी को सोनाक्षी से दिक्कत है। सबसे पहले रामायण से संबंधित किसी भी चीज को लेकर इस शख्स को किसने एक्सपर्ट बनाया है। और किसने इन्हें हिंदू धर्म का संरक्षक नियुक्त किया है। मुझे अपने तीनों बच्चों पर गर्व है। सोनाक्षी खुद अपने दम पर एक स्टार बनी हैं। मुझे कभी उसके करियर को लॉन्च नहीं करना पड़ा। वह ऐसी बेटी है, जिस पर हर पिता को गर्व हो। रामायण के सवालों का जवाब ना देने पर सोनाक्षी को एक अच्छा हिंदू होने के लिए अयोग्य घोषित नहीं किया जा सकता. उसे किसी के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। '

वहीं अब पुनीत इस्सर ने भी जताई है नाराज़गी

सोनाक्षी सिन्हा पर मुकेश खन्ना का बयान महाभारत के दुर्योधन को नहीं आया पसंद...जानें क्या कहा

Source - Amar Ujala

मुकेश खन्ना के इस बयान पर अब महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभाने वाले पुनीत इस्सर ने भी नाराजगी जताई है। उन्होने कहा

‘सोनाक्षी एक एवीएम स्टूडेंट हैं, मेरे बच्चे भी वहां पढ़े हैं। केबीसी में रामायण से जुड़े सवाल पूछे जाने पर अगर सोनाक्षी जवाब नहीं दे पाईं, तो दुनिया यहां खत्म तो नहीं हो गई। कोई किसी को इस तरह कैसे बोल सकता है, वह भी खुलेआम। कम से कम मैं तो इस तरह नहीं बोल सकता जैसे खन्ना ने बोला है। आपको उम्र बढ़ने के चलते विनम्र होना चाहिए। फल लगते हैं तो पेड़ झुक जाना चाहिए।

मुकेश खन्ना ने हाल ही में एकता कपूर पर भी साधा है निशाना

वहीं मुकेश खन्ना हाल केवल सोनाक्षी सिन्हा पर निशाना साधने तक ही सीमित नहीं है बल्कि उन्होने एकता कपूर को भी कटघरे में खड़े करते हुए कई आरोप लगाए थे। उन्होने कहा था कि शक्तिमान का नया वर्जन एकता कपूर की महाभारत (2008) की तरह नहीं होगा। उन्होने एकता कपूर पर संस्कृति का मर्डर करने का आरोप लगाया था।

और पढ़ेंः दिलजीत ने सोशल मीडिया पर अपने बाइसेप्स मसल्स के दिखाए जलवे , फैंस बोले पाजी आप लॉकडाउन के अंदर ही अरनॉल्ड…

Latest Stories