तख्त के बाद करण जौहर बनाएंगे भीष्म, लीड रोल में इस एक्टर के नाम पर हो रही है चर्चा

author-image
By Pooja Chowdhary
तख्त के बाद करण जौहर बनाएंगे भीष्म, लीड रोल में इस एक्टर के नाम पर हो रही है चर्चा
New Update

रोमांटिक कॉमेडी कहानी पर करण जौहार बनाएंगे भीष्म, साउथ की इस फिल्म की होगी रीमेक

कोरोनावायरस के चलते इन दिनों हर बड़ा छोटा एक्टर, निर्देशक व निर्माता घर में कैद है। इनमें से एक करण जौहार भी हैं। वहीं इससे इतर इनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो ये इस वक्त ये तख्त के निर्देशन में बिज़ी हैं साथ ही वो ब्रह्नास्त्र को फाइनेंस भी कर रहे हैं। लेकिन अब ख़बर है कि करण जौहर भीष्म बनाने जा रहे हैं। जो साउथ की फिल्म की रीमेक होगी।

करण जौहर बनाएंगे भीष्म

करण जौहर ने हाल ही में साउथ की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म भीष्म देखी जो उन्हे काफी पसंद आई लिहाज़ा अब वो इसे हिंदी भाषा में बनाने पर विचार कर रहे हैं। उन्होने इसके कॉपी राइट खरीदने का मन बना लिया है। जल्द ही सब कुछ फाइनल होने के बाद ये फिल्म शुरू की जा सकती है। 

लीड एक्टर के नाम पर शुरू हो गई हैं अटकलें

तख्त के बाद करण जौहर बनाएंगे भीष्म, लीड रोल में इस एक्टर के नाम पर हो रही है चर्चा

Source - Suntiros

भीष्म के बॉलीवुड में बनने के बारे में जब से ख़बरें आई हैं तभी से इसके लिए लीड एक्टर के नाम को लेकर भी अटकलें तेज़ हो गई हैं। फिलहाल जो नाम तेज़ी से सामने आ रहा है वो है रणबीर कपूर का। कहा जा रहा है फिल्म में लीड रोल में रणबीर कपूर नज़र आ सकते हैं। हालांकि अभी कुछ भी फाइनल नहीं है लेकिन इस फिल्म में रणबीर कपूर के नाम को लेकर चर्चाएं ज़ोरों पर हैं।

भीष्म में नज़र आए थे

रश्मिका मंदाना और नितिन

 

तख्त के बाद करण जौहर बनाएंगे भीष्म, लीड रोल में इस एक्टर के नाम पर हो रही है चर्चा

Source - See Latest

तेलुगु में बनी भीष्म में रश्मिका मंदाना और नितिन लीड रोल में थे जिसके बीच की कैमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया गया था। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी शानदार रहा था। फिल्म ने पहले ही दिन 10 करोड़ की कमाई की थी। जिसमें 8 करोड़ भारत में ही कमाए थे जबकि 2 करोड़ विदेशों में। 

पहले भी साउथ में बन चुकी हैं फिल्में

पहले भी साउथ की कई बेहतरीन फिल्मों की कहानियों पर बॉलीवुड में फिल्में बनाई जाती रही है। सलमान खान की वॉन्टेड, शाहिद कपूर की कबीर सिंह व अक्षय कुमार की राउडी राठौड़ इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। इन फिल्मों ने ना केवल साउथ में झंडे गाड़े बल्कि बॉलीवुड में भी सफलता की नई ऊंचाईयों को छुआ और कई नए रिकॉर्ड बनाए। फिलहाल इन सबके बाद अब भीष्म को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। 

और पढ़ेंः साउथ सिनेमा भी करता है बॉलीवुड की फिल्मों का रीमेक, लंबी है लिस्ट

 

#bollywood news in hindi #karan johar #Ranbir Kapoor #Bollywood updates #Rashmika Mandanna #Nithiin and Rashmika Mandanna’s movie Bheeshma #Nithiin #Bheeshma #Bheeshma South Movie #Karan Johar going to make Bheeshma #Ranbir Kapoor in Bheeshma
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe