'पार्टी करने' और 'छुट्टियों पर जाने' वालों की खिलाड़ी ने लगाई क्लास, कोरोनावायरस पर अक्षय कुमार की वीडियो वायरल

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
'पार्टी करने' और 'छुट्टियों पर जाने' वालों की खिलाड़ी ने लगाई क्लास, कोरोनावायरस पर अक्षय कुमार की वीडियो वायरल

अक्षय कुमार की वीडियो ट्विटर पर शेयर की गई है, जो तेज़ी से वायरल हो रही है

बॉलीवुड के सभी सेलेब्स इन दिनों घरों में कैद हैं। शूटिंग बंद हो चुकी हैं, लिहाज़ा सेलेब्रिटीज़ घर पर ही रहना बेहतर समझ रहे हैं। सभी अपनी-अपनी वीडियो शेयर कर लोगों को जागरूक करने का काम भी कर रहे हैं। ऐसे में अक्षय कुमार की वीडियो भी तेज़ी से वायरल हो रही है। लेकिन इस वीडियो में वो लोगों को जागरूक नहीं कर रहे बल्कि उनकी ज़बरदस्त क्लास लगाते हुए नज़र आ रहे हैं।

कैसे लगाई अक्षय कुमार ने क्लास ?

publive-image

Source - Filmi Beat

अक्षय कुमार की वीडियो जो वायरल हुई उसमें उन्होने लोगों की तगड़ी क्लास लगाई है - ''कोरोना वायरस छुट्टी पर नहीं है। काफ़ी जोरशोर से काम कर रहा है। ओवरटाइम कर रहा है। इस रेस में वो आगे चल रहा है। हमें इस रेस को जीतना होगा। डॉक्टर्स, नर्स, पुलिस, अथॉरिटीज़ जैसे लोगों की मेहनत को लंगड़ी ना मारें। यह पहली रेस होगी, जिसमें सबसे पहले रुकने वाला रनर जीतेगा। इस रेस में सब साथ जीतेंगे या हारेंगे। बीएमसी इस मुहर को बैज ऑफ़ ऑनर कहती है। इस सम्मान का अपमान ना करें। किसी ने सोच समझकर ही कहा था- जान है तो जहान है।''

कनिका कपूर ने लंदन से आकर की थी पार्टी

आपको बता दें कि कल ही कनिका कपूर में कोरोनावायरस की रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई है। बताया जा रहा है कि कनिका कपूर 9 मार्च को लंदन से लौटी थीं जिसके बाद वो बड़ी पार्टियों का हिस्सा बनीं। जिसके चलते और लोगों में भी कोरोनावायरस होने की संभावना बढ़ गई है जिनकी जांच की जा रही है। इस पर ही अक्षय कुमार ने अपना गुस्सा ज़ाहिर किया है। अक्षय कुमार की वीडियो में कहा है - ''जो कोरोना टेस्ट में लो रिस्क केटेगरी में हैं। उन्हें एक स्टाम्प लगाकर होम क्वारैंटाइन के लिए भेजा जा रहा है। या होटल भेजा जा रहा है। यह समझाकर कि दो हफ़्ते सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें”

किस तरह की सोच के लोग हैं ये – अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने आगे कहा – “लोग इस वक्त में भी देश के अलग-अलग हिस्सों में जा रहे हैं। शादियों में जा रहे हैं। छुट्टियों में जा रहे हैं। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जा रहे हैं। पार्टियां कर रहे हैं। किस तरह की सोच के लोग हैं ये। क्या मानसिकता है। क्या समझ नहीं आ रहा लोगों को।'' अक्षय कुमार की वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। और लोग इस कदम की तारीफ भी कर रहे हैं।

कनिका कपूर पर 3 FIR दर्ज

कनिका कपूर पर तीन एफआईआर दर्ज हो चुकी है। उन पर आरोप है कि लंदन से आने के बाद उन्होने ना तो अपनी जांच कराई और दो बड़ी पार्टियों में भी शामिल हुई जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

और पढ़ेंः कोरोनावायरस लॉकडाउन की वजह से घर में कैद सलमान खान ने बनाई स्केच पेंटिंग , फैंस कर रहे है तारीफें

Latest Stories