MeToo पर बन रही फिल्म में जज बनेंगे आलोक नाथ, आरोपियों पर सुनाएंगे फैसला

author-image
By Sangya Singh
New Update
MeToo पर बन रही फिल्म में जज बनेंगे आलोक नाथ, आरोपियों पर सुनाएंगे फैसला

बॉलीवुड में पिछले साल #MeToo सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा। कई जाने माने सेलिब्रिटी के नाम #MeToo अभियान के तहत सामने आए, जिनपर कई आरोप लगे। इनमें से एक नाम संस्कारी बाबू के रूप में मशहूर अभिनेता आलोक नाथ का भी था। एक्टर पर लगे आरोपों ने इंडस्ट्री के साथ आम लोगों को भी हैरान कर दिया था। प्रोड्यूसर-राइटर विनता नंदा ने एक्टर पर रेप का आरोप लगाया। हालांकि एक्टर ने विनता के आरोपों को बेबुनियाद बताया था।

अब एक और हैरान करने वाली खबर ये है कि आलोकनाथ सेक्सुअल हैरेसमेंट पर बनी फिल्म में जज की भूमिका में दिखेंगे। खबरों के मुताबिक, आलोकनाथ ने हाल ही में एक फिल्म की शूटिंग की है, जिसमें वे एक जज की भूमिका निभा रहे हैं, जिसका सेक्सुअल हैरेसमेंट पर कड़ा रुख है। जब इस खबर की पुष्टि के लिए एक्टर से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि वे अभी कोई फिल्म नहीं कर रहे हैं। ये शूट उन्होंने काफी पहले खत्म किया था।

एक्टर ने कहा- ''क्या कोई दिक्कत है? ऐसा लग रहा है कि आपको मेरे फिल्म करने से दुख है। ये गरीब निर्माताओं के लिए एक छोटा रोल है, इसे रिलीज होने दो।' वहीं, इस फिल्म में लीड रोल निभाने वाले एक्टर खालिद सिद्दीकी ने बताया है कि आलोकनाथ मूवी के अंत में उत्पीड़न को गलत बताते हुए स्पीच देंगे।

आपको बता दें कि बॉलीवुड में #MeToo मूवमेंट की शुरुआत एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने की थी। उन्होंने नाना पाटेकर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, अब तनुश्री दत्ता भी यौन उत्पीड़न पर शॉर्ट फिल्म बना रही हैं। जिसका नाम इंस्पीरेशन होगा। ये फिल्म महिलाओं के साथ वर्कप्लेस पर होते यौन उत्पीड़न की कहानी को बयां करेगी। इसकी रिलीज डेट महिला दिवस (8 मार्च 2019) रखी गई है।

गौरतलब है कि तनुश्री दत्ता के आवाज उठाने के बाद भारत में इस मूवमेंट ने जोर पकड़ा। #MeToo की चपेट में रजत कपूर, कैलाश खेर, साजिद खान, अनु मलिक, नाना पाटेकर, आलोकनाथ, राजकुमार हिरानी, सुभाष घई जैसे सेलेब्स के नाम आए थे।

Latest Stories