एकता कपूर पर एफआईआर दर्ज होने के बाद ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #ALTBalaji_Insults_Army, कानूनी एक्शन की मांग

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
एकता कपूर पर एफआईआर दर्ज होने के बाद ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #ALTBalaji_Insults_Army, कानूनी एक्शन की मांग

बिग बॉस फेम हिंदुस्तानी भाऊ ने दर्ज कराई है एकता कपूर पर एफआईआर

सोमवार को बिग बॉस फेम हिंदुस्तानी भाऊ ने फिल्म व टीवी शो निर्माता एकता कपूर पर एफआईआर दर्ज कराकर वाकई एक बड़ा धमाका किया था। वहीं अब इस धमाके की गूंज सोशल मीडिया पर सुनाई दे रही है। इस रिपोर्ट के दर्ज होने के बाद आज ट्विटर पर #ALTBalaji_Insults_Army ट्रेंड करने लगा और अब केवल हिंदुस्तानी भाऊ ही नहीं बल्कि लोग भी एकता कपूर पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

लोग ट्विटर पर निकाल रहे हैं भड़ास

आज सुबह से ही #ALTBalaji_Insults_Army ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। और लोग सोशल मीडिया पर एकता कपूर के खिलाफ अलग अलग तरीके से रिएक्शन भी दे रहे हैं। आइए सबसे पहले कुछ ट्विटर पर

यहां जानिए क्या है ये पूरा मामला

वहीं अगर आप अब तक इस मामले से अंजान हैं और आपको कुछ नहीं पता तो पहले आपको पूरा मामला समझा देते हैं। दरअसल, ये पूरा वाक्या ALT Balaji की वेब सीरीज़ XXX से जुड़ा है। जिसके एक सीन पर कड़ी आपत्ति जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि इसके एक सीन में देश और देश की सेना का अपमान किया जा रहा है। चूंकि एकता कपूर इस ऐप की मालकिन हैं लिहाज़ा गंभीर आरोप लगाते हुए एकता कपूर पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। सिर्फ एकता कपूर ही नहीं बल्कि उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है।

हिंदुस्तानी भाऊ ने वीडियो शेयर कर बताई पूरी बात

31 मई को हिंदुस्तानी भाऊ ने एक पोस्ट शेयर कर कहा था कि वो 1 जून को एक बड़ा धमाका करने जा रहे हैं। उन्होने कहा था कि बॉलिवुड का जाना-माना चेहरा, उसको मैं बेनकाब करने वाला हूं। जिसके बाद 1 जून को वो खार पुलिस स्टेशन पहुंचे और एकता कपूर पर एफआईआर दर्ज करवाई। वहीं रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद खुद हिंदुस्तानी भाऊ ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और पूरे मामले की जानकारी दी। आपको बता दें कि हिंदुस्तानी भाऊ एक यू ट्यूबर हैं और वो बिग बॉस के 13वें सीज़न में नज़र आए थे जिसके बाद से ही उन्हें घर घर में पहचाना जाने लगा है। हालांकि वो इस शो में फाइनल तक नहीं पहुंच सके और काफी पहले ही बाहर हो गए थे।

और पढ़ेंः सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं मुंबई में बारिश पर बने फनी मीम्स, आप भी देखें