रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज होने पर अंकिता लोखंडे ने कहा, सच की जीत होती है

author-image
By Sangya Singh
New Update
रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज होने पर अंकिता लोखंडे ने कहा, सच की जीत होती है

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद अंकिता लोखंडे ने दिया रिएक्शन

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में नया मोड़ सामने आया है। सुशांत की मौत के एक महीने बाद अब उनके पिता ने सुशांत की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। सुशांत के पिता केके सिंह ने अपनी FIR में रिया चक्रवर्ती पर उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, अब सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। बता दें कि सुशांत की मौत के बाद से अबतक अंकिता लोखंडे ने खुलकर कुछ नहीं कहा था। लेकिन, रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया के जरिए अपने मन की बात कह डाली है।

अंकिता लोखंडे का रिएक्शन देखकर ही इस बात अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो कहीं न कहीं सुशांत सिंह राजपूत और उनके परिवार को न्याय दिलाना चाहती हैं। बता दें कि अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ हुई FIR के बाद अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'सच की जीत होती है।' हालांकि, अंकिता लोखंडे ने इस पोस्ट में कहीं भी सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र नहीं किया है, लेकिन उनके फैंस इस पोस्ट को सुशांत सिंह राजपूत से ही जोड़ रहे हैं। अंकिता और सुशांत के फैंस इस पोस्ट पर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

अंकिता और सुशांत के बीच था गहरा रिश्ता

बता दें, कि अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत ने एक साथ टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में काम किया था। इस शो में अंकिता और सुशांत मुख्य भूमिका में थे और इसी शो से दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी। दर्शकों को भी इनकी जोड़ी खूब पसंद आई थी। दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। 6 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था।

ये भी पढ़ें- जब एक शो में अंकिता लोखंडे ने कहा था, सुशांत और मेरा पवित्र रिश्ता बहुत स्ट्रॉन्ग है

Latest Stories