अनुभव सिन्हा के ट्वीट पर बवाल, भड़के अशोक पंडित कहा- देश के टुकड़े करने वालों...

author-image
By Sangya Singh
New Update
अनुभव सिन्हा के ट्वीट पर बवाल, भड़के अशोक पंडित कहा- देश के टुकड़े करने वालों...

अनुभव सिन्हा और अशोक पंडित के बीच छिड़ा ट्विटर वॉर

मुल्क और आर्टिकल-15 जैसी सामाजिक मुद्दों पर फिल्म बनाने वाले मशहूर डायरेक्टर अनुभव सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर समय-समय पर उठने वाले देश और समाज से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी राय रखते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा ट्वीट कर दिया, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। दरअसल, अनुभव सिन्हा ने ट्वीट करके देश की जनता को ये चुनौती दी कि वो अमेरिकी पुलिसकर्मियों की तर्ज पर अल्पसंख्यकों के सामने घुटने टेककर माफी मांगे। बस फिर क्या था, अनुभव सिन्हा के इसी ट्वीट पर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया और उनपर भड़क उठे।

मैं हिंदुस्तानियों को चैलेंज करता हूं

अनुभव सिन्हा ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'मैं हिंदुस्तानियों को चैलेंज करता हूं, एक तारीख तय करो और देश के अल्पसंख्यकों के सामने एक घुटने पे झुक के दिखाओ। करते हो दो अक्टूबर को? माफी मांगते हैं इतने सालों की। ट्विटर-फेसबुक से आगे निकलो।'

कश्मीर से शुरुआत करिए

अनुभव सिन्हा के इसी ट्वीट पर अशोक पंडित ने जवाब देते हुए एक नहीं बल्कि 3 ट्वीट कर डाले। अशोक ने लिखा, 'चलिए कश्मीर से शुरुआत करिए और वहां के मुसलमानों के घुटने टिकवा कर माफी मंगवाइए। 4 लाख कश्मीरी हिन्दुओं को बेघर किया है उन लोगों ने। फिर गांधी परिवार के घुटने टिकवा देना सिखों के नरसंहार के लिए। लंबी लिस्ट है, भेजता रहूंगा।'

देश के टुकड़े करने वालों को फंड करना बंद कीजिए

अपने दूसरे ट्वीट में अशोक पंडित ने लिखा, 'दोस्त हम एक ऐसी इंडस्ट्री में काम करते हैं जहां हजारों मुसलमान, सिख, ईसाई, हिंदू और अन्य कौम के लोग एक साथ प्यार से काम करते हैं। ठीक इसी तरह देश में भी सब मिलकर रहते हैं। देश के टुकड़े करने वालों को फंड करना बंद कर दीजिए।'

इसके बाद अनुभव सिन्हा ने जवाब देते हुए एक और ट्वीट किया, 'जी अवश्य, मैं अखबार दोबारा पढ़ता हूं। मेरी त्रुटि होगी, मुझसे ही छूट गया होगा कुछ।'

देश के लिए ये नासूर बन चुके हैं

अशोक पंडित ने अपने तीसरे ट्वीट में लिखा, ‘मैं हिंदुस्तानियों से विनती करता हूं, एक तारीख तय करो और देश के सारे अर्बन नक्सल, अवॉर्ड वापसी गैंग, किटी पार्टी पत्रकार, टुकड़े-टुकड़े गैंग को दो अक्टूबर को घुटने टिकवाकर माफी मंगवाओ। देश के लिए ये नासूर बन चुके हैं।'

ये भी पढ़ें- फिल्म निर्माता अनिल सूरी का कोरोना की वजह से 77 साल की उम्र में निधन

Latest Stories