Netflix पर आ रही है अनुराग कश्यप की नई फिल्म चोक्ड, आप भी देखिए ट्रेलर

author-image
By Sangya Singh
New Update
Netflix पर आ रही है अनुराग कश्यप की नई फिल्म चोक्ड, आप भी देखिए ट्रेलर

अनुराग कश्यप  की नई फिल्म चोक्ड: पैसा बोलता है का ट्रेलर रिलीज

बेहतरीन कंटेट्ंस वाली फिल्में बनाने वाले मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप एक बार फिर अपने दिलचस्प कंटेंट से लोगों को एंटरटेन करने की तैयारी कर चुके हैं। दरअसल, नेटफ्लिक्स पर जल्द ही अनुराग कश्यप की फिल्म चोक्ड: पैसा बोलता है आ रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म का ट्रेलर देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म भी काफी एंटरटेनिंग होने वाली है।

डिमोनेटाइजेशन पर आधारित है फिल्म

फिल्म की कहानी एक गरीब महिला पर आधारित है, जिसका नाम सरिता है। सरिता का एक छोटा सा परिवार है। वो अपने पति और बच्चे के साथ रहती है और बैंक में नौकरी करती है। लेकिन एक दिन अचानक उनके साथ एक हैरान करने वाला वाक्या होता है। उनके घर में अचानक नोटों की गड्डियां निकलने लगती हैं। जिससे वो खूब खुश होते हैं मस्ती करने लगते हैं। लेकिन ये सब जल्दी ही खत्म होने वाला होता है।

नेटफ्लिक्स पर अनुराग कश्यप का चौथा प्रोजेक्ट

आपको बता दें कि इस फिल्म में कालेधन को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। डीमोनेटाइजेशन और एक गरीब महिला के परिवार पर उसके असर की कहानी दिखाई गई है। इसके साथ ही फिल्म में ये भी दिखाया गया है कि सरिता के पास ये पैसे कहां से आए और अब डिमोनेटाइजेशन के बाद उनका क्या होगा ? फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस सय्यामी खेर मेन लीड रोल निभा रही हैं। गौरतलब है कि नेटफ्लिक्स पर ये अनुराग कश्यप का चौथा प्रोजेक्ट है।

ये भी पढ़ें- अनुराग कश्यप नीलाम करेंगे फिल्मफेयर अवॉर्ड, कोविड-19 टेस्ट किट्स खरीदकर करेंगे मदद

Latest Stories