क्या सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख एक दूसरे को कर रही हैं डेट ? एक्ट्रेस फातिमा ने दिया ये जवाब

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
क्या सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख एक दूसरे को कर रही हैं डेट ? एक्ट्रेस फातिमा ने दिया ये जवाब

सान्या मल्होत्रा के साथ डेटिंग की अफवाह पर सामने आया फातिमा सना शेख का रिएक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख पिछले कुछ दिनों से अपनी को-स्टार सान्या मल्होत्रा के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में थीं। मीडिया में खबर आई थी कि फातिमा और सान्या एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस खबर पर फातिमा सना शेख का रिएक्शन सामने आया है। एक्ट्रेस का कहना है कि वह सान्या मल्होत्रा के साथ डेटिंग की खबरों को सुनकर हंस पड़ी।

फातिमा सना शेख ने दिया अपना रिएक्शन

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान फातिमा सना शेख ने अफवाह के बारे में बात करते हुए कहा, “जब सान्या के साथ मेरा नाम जोड़ा गया तब हम दोनों को काफी हंसी आई। हम दोनों अच्छे दोस्त हैं शायद यही वजह थी कि मीडिया ने हम दोनों को लेकर गलत धारणा बना ली।”

एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने सान्या मल्होत्रा के बारे में बात करते हुए कहा, “मैंने उससे बहुत कुछ सीखा है। एक यह कि सान्या को सब कुछ साफ रखना पसंद है। चूंकि वह अंतमुर्खी है और मैं एक बहिर्मुखी, तो मैंने कई बार खुद को रोकना सीखा है। मैंने उससे काम के प्रति समर्पण को लेकर भी बहुत कुछ सीखा है।”

अपनी अलग-अलग धार्मिक पृष्ठभूमि और परवरिश के बारे में बात करते हुए फातिमा ने कहा, “यह मुझे धर्मनिरपेक्ष भारत की आदर्श पोस्टर गर्ल की तरह महसूस कराता है। हमारे देश की सुंदरता यह है कि हम इतने विविधतापूर्ण हैं और हम जैसे हैं, वैसे होकर ही खुश हैं। हमारा अपना धर्म और हर किसी को इसे स्वीकार करने का हक है।''

आपको बता दें कि इन दोनों एक्ट्रेस ने आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद फातिमा 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और सान्या मल्होत्रा 'बधाई हो' जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

और पढ़ेंः दिवंगत अभिनेता चिरंजीवी सरजा की पत्नी की इमोशनल पोस्ट, लिखा – ‘जब तक मैं ज़िंदा रहूंगी तुम भी मेरे साथ रहोगे, तुम मेरे अंदर हो’

Latest Stories