अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया एक जैसा पोस्ट , आप भी देखें

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया एक जैसा पोस्ट , आप भी देखें

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने एक जैसा पोस्ट शेयर कर कहा - झुर्रियों का मतलब है कि आप हंसे हैं, भूरे बालों ... '

बॉलीवुड में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप के चर्चे हमेशा सुर्खियों में रहते है। दोनों लगभग सभी बॉलीवुड इवेंट ,पार्टी , वेडिंग फंक्शन में साथ ही दिखाई देते है और अब इन दोनों ने ही सार्वजनिक तौर पर इस रिश्ते को स्वीकार भी कर लिया है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक जैसी तस्वीरें शेयर करते हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

हाल ही में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'झुर्रियों का मतलब है कि आप हंसे हैं, भूरे बालों का मतलब है कि आपने परवाह की है और निशान का मतलब है कि आपने जिया है।'

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया एक जैसा पोस्ट , आप भी देखें

Source - Insatgram

अर्जुन कपूर ने भी मलाइका अरोड़ा का ये पोस्ट कॉपी किया। याद दिला दें कि दोनों एक दूसरे को जन्मदिन पर भी खास अंदाज में बधाई देते हैं। इससे पहले दोनों की किस करते हुए तस्वीर भी सामने आई थी। अर्जुन को कई बार मलाइका की फैमिली और मलाइका के बेटे के साथ भी आउटिंग पर देखा गया है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया एक जैसा पोस्ट , आप भी देखें

Source - Instagram

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लगातार आउटिंग, रोमांटिक गेटवे और सोशल मीडिया पर प्यार के सार्वजनिक प्रदर्शन ने शादी की अफवाहों को हवा दी पर दोनों ने ही इसे स्वीकारने से मना कर दिया। दोनों साथ में जरूर हैं लेकिन शादी के सवाल पर दोनों ही बातें घुमा देते हैं।

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो मलाइका भले ही फिल्में ना करती हों लेकिन उनके पास काम की कमी नहीं है। वो अक्सर फैशन शोज और रियलिटी शोज में नजर आती हैं। वहीं अर्जुन कपूर की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म ‘पानीपत’ में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिलहाल अर्जुन के पास फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ हैं। इसमें वो परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- अर्जुन कपूर ने 4 महीने बाद शुरु की शूटिंग, सेट पर पीपीई किट पहने दिखे क्रू मेंबर्स

Latest Stories