अर्जुन कपूर ने कार्तिक आर्यन की बहन को किया बर्थ डे विश, तो एक्टर ने पेटीएम से मांग लिया गिफ्ट

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
अर्जुन कपूर ने कार्तिक आर्यन की बहन को किया बर्थ डे विश, तो एक्टर ने पेटीएम से मांग लिया गिफ्ट

कार्तिक आर्यन की बहन को अर्जुन कपूर ने इंस्टा पर किया था विश, कार्तिक ने मारा मौके पर चौका

लॉकडाऊन के बीच आम से लेकर खास तक सभी अपने अपने घरों में बंद हैं। बाहर निकलने की मनाही है लिहाज़ा बॉलीवुड सेलेब्स अपना हर खास पल घर की चारदीवारी के बीच ही बिता रहे हैं। हाल ही में एक्टर कार्तिक आर्यन की बहन का जन्मदिन था जिसे भी घर पर ही सेलिब्रेट किया गया और एक्टर ने बहन के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर भी की।

अर्जुन कपूर ने किया विश तो कार्तिक आर्यन ने मांगा गिफ्ट

वहीं जब अर्जुन कपूर ने कार्तिक आर्यन की बहन को विश किया तो एक मज़देार बात हुई। अर्जुन कपूर ने उन्हे विश करते हुए लिखा था - 'सोनू की किट्टू का बर्थडे। हैपी बर्थडे'। लेकिन जैसे ही अर्जुन कपूर ने विश किया तो कार्तिन आर्यन ने भी रिप्लाई करने में ज़रा भी देर नहीं लगाई। और उनका रिप्लाई भी ज़बरदस्त था।  उन्होने अर्जुन कपूर से गिफ्ट मांग लिया और वो भी पेटीएम से।

कार्तिक आर्यन ने बहन के लिए बनाया बर्थडे केक

लॉकडाऊन के समय सब बंद है लिहाज़ा इस पल को और भी खास बनाने के लिए कार्तिक आर्यन ने खुद अपने हाथ से केक बनाने की ठानी लेकिन वो बन गया बिस्कुट केक। जिसकी फोटो भी कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। बहन के बर्थडे के मौके पर कार्तिक आर्यन ने दो फोटो शेयर की। एक में कार्तिक और उनकी बहन नज़र आ रहे हैं तो दूसरी तस्वीर में कार्तिक आर्यन की बहन केक काटते हुए नज़र आ रही हैं।

इन फिल्मों में नज़र आएंगे कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन हाल ही में लव आज कल 2 में नज़र आए थे। तो वहीं लॉकडाऊन से पहले वो भूलभुलैया 2 की शूटिंग में व्यस्त थे। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन कियारा आडवाणी के साथ नज़र आएंगे। तो वहीं कार्तिक ने अब एक एक्शन मूवी भी साइन कर ली है। जिसमें उनका रोल बेहद ही अलग नज़र आएगा।

और पढ़ेंः घर में कैद कैटरीना कैफ ने अर्जुन और वरुण के साथ वीडियो कॉल पर की बात , फ्रेंड क्लब को दिया नया नाम

Latest Stories