आवारा जानवरों को खाना खिलाने के लिए अर्जुन कपूर करेंगे अपनी निजी चीजों को नीलाम

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
आवारा जानवरों को खाना खिलाने के लिए अर्जुन कपूर करेंगे अपनी निजी चीजों को नीलाम

लावारिस जानवरों की मदद के लिए सामने आए अर्जुन कपूर , सेल पर डाले अपने कपड़े, जूते और कैप

लॉकडाउन के बाद से ही सड़कों पर लावारिस घूम रहे जानवरों को खाना और पानी नहीं मिल पा रहा है। आवारा जानवरों का ख्याल रखने की मुहिम का हिस्सा बनते हुए बॉलीवुड अर्जुन कपूर ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने अपनी ब्रान्डेड क्लोसेट को सेल पर डालते हुए फंड रेज करने में अपनी मदद दी है। अर्जुन के फैंस उनके सनग्लासेस, टोपी, जूतों से लेकर तमाम दूसरी चीजें खरीद सकते हैं। इन सभी चीजों से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल आवारा पशुओं के लिए भोजन और पानी का इंतजाम करने के लिए किया जाएगा। सेल सामने आते ही उनके कई कीमती कपड़े, जूते और अन्य सामान बिक चुके हैं।

इंस्टाग्राम  पर शेयर की जानकारी

अर्जुन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी क्लोसेट सेल की जानकारी देते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने कहा, 'जब हम अपने घरों में हैं तो हमें उन जानवरों को नहीं भूलना चाहिए जो बाहर हैं। उन्हें सच में हमारी जरुरत है। तो मैंने अपनी छोटी सी मदद के साथ वर्ल्ड फॉर ऑल फाउंडेशन की मदद करने के बारे में सोचा है। हमने बाहर फंसे जानवरों को खाना और पानी देने का सोचा है। इसके लिए मैं अपनी क्लोसेट के कुछ पीस को सेल पर डाल रहा हूं जिन्हें मैंने खास आपके लिए चुना है। इस सेल से हम मुंबई के लावारिस जानवरों की मदद करेंगे। मुझे उम्मीद है कि इस मुहिम में मेरी मदद करने के लिए लोग आगे आएंगे।'

कई प्रोडक्ट हो चुके हैं सोल्ड आउट

आवारा जानवरों को खाना खिलाने के लिए अर्जुन कपूर करेंगे अपनी निजी चीजों को नीलाम

अर्जुन कपूर के क्लोसेट से कपड़ों, जूतों, चश्मों और कैप को सॉल्ट स्काउट की वेबसाइट पर डाला गया है। अर्जुन के फैंस ने भी फंड रेज करने के लिए उनका सामान खरीदना शुरू कर दिया है जिसके चलते कई प्रोडक्ट सोल्ड आउट हो चुके हैं। इन सामान को अर्जुन ने इनकी असल कीमत से भी कम में सेल पर डाला है। इसके पहले दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा जैसे कई सितारे अपनी वॉर्डरोब के सामान की सेल कर चुके हैं।

गौरतलब है कि अर्जुन लगातार लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को मदद पहुंचा रहे हैं। अर्जुन ने प्रधानमंत्री राहत कोष, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष से लेकर समाज सेवी संस्थाओं और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज को भी सहायता राशि पहुंचाई है। इसके अलावा उन्होंने वर्चुअल डेट के जरिए 300 दिहाड़ी मजदूरों को एक महीने तक राशन उपलब्ध करवाया।

ये भी पढ़ें– क्या ऑनलाइन रिलीज़ होगी अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की लक्ष्मी बॉम्ब?

Latest Stories