अर्जुन कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को इस तरह किया बर्थडे विश

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
अर्जुन कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को इस तरह किया बर्थडे विश

बॉलीवुड एक्टर्स अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की अफेयर के चर्चे काफी सुर्खियां बटोरी थी. और अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की. जिसमें उन्होंने अपने प्यार का इजहार किया था.

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका को बर्थडे मस्ती भरे अंदाज में विश किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड  का फोटो शेयर किया हैं. और कैप्शन में  लिखा है कि ‘हैप्पी बर्थ डे माई फूल.’ और इस फोटो पर उन्होंने एक गुब्बारे की इमोजी भी शेयर की है.अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर मलाइका अरोड़ा ने तीन बार लाल रंग की हार्ट इमोजी शेयर कर रिएक्ट किया हैं.

अर्जुन कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को इस तरह किया बर्थडे विश

इस फोटो में मलाइका नाइटसूट में नजर आ रही है. और उनका बेहद प्यारा अंदाज लग रहा है. फोटो में वो  ब्लिंक करती हुई और पाउट बनाकर पोज देती हुई नजर आ रही हैं.

अर्जुन कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को इस तरह किया बर्थडे विश

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा के इस खास मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें बर्थ डे विश किया हैं.  मलाइका अरोड़ाअपने जन्मदिन पर  ब्लैक एंड ऑरेंड आउटफिट में नजर आईं, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज नजर आ रहा था.  एक्ट्रेस अपने ग्लैमरस लुक्स के लिए काफी मशहूर हैं. उन्हें बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस में से एक माना जाता है.

इस कपल के लवलाइफ खूब चर्चे में रहा है. इन दोनो के शादी को लेकर भी यह खबर आई थी कि ये कपल जल्दी ही शादी कर सकते है. लेकिन फिलहाल ये दोनों शादी के बंधन में नहीं बंधने वाले हैं. आपको बता दें कि अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा से लगभ 10 साल छोटे हैं

मलाइका अरोड़ा की वर्कफ्रंट की बात करे तो इंडियाज बेस्ट डांसर में बतौर जज नजर आ रही हैं. इससे पहले एक्ट्रेस इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल भी जज कर चुकी हैं.

Latest Stories