बॉलीवुड के वो बेहतरीन गाने जो Holi 2020 पर आपके प्लेलिस्ट में शामिल होने चाहिए (Bollywood Holi Songs)

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
बॉलीवुड के वो बेहतरीन गाने जो Holi 2020 पर आपके प्लेलिस्ट में शामिल होने चाहिए (Bollywood Holi Songs)

Bollywood Holi Songs : बॉलीवुड के वो होली के गीत जो कभी नहीं होंगे पुराने

Holi आई रे ! रंगो का त्यौहार जो सबका फेवरेट हैं और सभी की अपनी -अपनी वजह हैं इसे पसंद करने की। दोस्तों और परिवार के साथ बिताएं खूबसूरत यादें , होली पार्टी ,गुजिआ और बॉलीवुड के सदाबहार गानो पर डांस करना। तो आइए, आज हम बॉलीवुड के ऐसे गानों को याद करते है। जो हमारी होली और भी खास ,रंगीन और मज़ेदार बना देते हैं।

1. Rang Barse (Silsila )

>

इस गाने अमिताभ बच्चन और रेखा की केमिस्ट्री ने आज भी इस गाने को एवरग्रीन बना रखा हैं। पुराना गाना होने के बावजूद भी आज भी ये गाना होली पार्टी में सबसे पहले बजता हैं। तो अपनी प्लेलिस्ट में भी शामिल कर लीजिए।

2. Balam Pichkari (Yeh Jawani Hai Deewani )

>
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर पर फिल्माया गया ''बलम पिचकारी '' गाना  देसी बीट्स , रोक्किंग साउंड ट्रैक और फलर्टी लिरिक्स हमे डांस फ्लोर पर जाने से रोक नहीं पाते।

3. Soni Soni (Mohabbatein )

>
इस गाने पर जरूर सबने अपने बचपन में डांस किया होगा। इस गाने में कपल्स अपने - अपने अंदाज़ में अपनी प्रमिका को होली विश करते हैं। शाहरुख़ खान के साथ अनुपम खेर ,अर्चना पूरन सिंह और ऐश्वर्या राय साथ डांस करते हुए नज़र आए।

4.Do Me A Favour Lets Play Holi(Waqt)

>
अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया इस holi song का म्यूजिक बीट किसी को भी डांस फ्लोर पर थिरकने से नहीं रोक सकता। और अक्षय का शरारती अंदाज़ इस गाने को और भी मज़ेदार बना देता हैं। देसी बीट्स और वेस्टर्न म्यूजिक का ये कॉम्बिनेशन अनु मालिक ने गाया था।

5. Jai Jai Shivshankar (War)

>
जय जय शिवशंकर गाना सुनते ही हमारे दिमाग में रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के डांसिंग स्टेप्स , किलिंग मूव्स याद आ जाते हैं। फंकी बीट्स ,लिरिक्स ,और बेहतरीन म्यूजिक के वजह से हमारे होली पार्टी की प्लेलिस्ट में होना चाहिए।

6. Badri Ki Dulhaniya(Badrinath Ki Dulhania)

>
holi songs लिस्ट में इस गाने को हम कैसे भूल सकते है। इस गाने में होली के रंग ,वरुण धवन और आलिआ भट्ट का रोमांस ,ज़ोरदार म्यूजिक बीट्स इस गाने और मज़ेदार बनाता हैं।

7. Holi Khele Raghuveera(Baghban)

>
होली की पार्टी हो और डांस फ्लोर पर अमिताभ बच्चन के द्वारा गाया गाना ''होली खेले रघुवीरा ''ना बजाया जाए ये कैसे हो सकता हैं। इस holi song में अमिताभ और हेमा मालिनी का रोमांस इसे और भी स्पेशल बना देता हैं।

8. Holi Ke Din(Sholay)

>
''शोले'' फिल्म का ये फेमस डायलॉग तो आपको याद ही होगा '' कब है होली '' और फिर ये एवरग्रीन गाना ''होली के दिन '' आता हैं। ये सॉन्ग होली के त्यौहार में लोग अपनी दुश्मनी भूल प्यार के रंग में रंग जाते है दर्शाता हैं।

9. Bajaa Bajaa Dhol Bajaa(Mere Pyare Prime Minister)

>
2019 में आई फिल्म 'प्राइम मिनिस्टर' का ये सॉन्ग आपको पुराने गाने ''जा रे हट नटखट'' की याद दिला देगा। इसे आप बॉलीवुड के बेस्ट न्यू होली सॉन्ग्स में शामिल करने से रोक नहीं पाएंगे।

10. Aaj Na Chodenge(kati Pantang)

>
लता मंगेशकर और किशोर कुमार के द्वारा गाया ये एवरग्रीन ''आज ना छोड़ेंगे'' (Bollywood holi song) कभी भी पुराना नहीं हो सकता। राजेश खन्ना और आशा पारेख पर फिल्माया गया गाना आपने अपने प्लेलिस्ट में शामिल किया हैं या नहीं ?

तो इस 2020 होली पर, अपनी होली पार्टी को और रंगीन बनाने के लिए इस Bollywood Holi Songs की लिस्ट को अपने  प्लेलिस्ट में शामिल करना मत भूलना।

ये भी पढ़ें- Angrezi Medium का नया गाना Kudi nu Nachne De रिलीज, गाने में डांस करती नज़र आईं बॉलीवुड की 8 एक्ट्रेसेस

Latest Stories