होली पर चांदनी सिंह के साथ खेलिये फगुआ

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
होली पर चांदनी सिंह के साथ खेलिये फगुआ

होली हो और चांदनी सिंह की तस्वीर सोशल मीडिया पर ना हो ऐसा भला कैसे हो सकता है। अभिनेत्री चांदनी सिंह आए दिन अपने फैंस के बीच अपनी तस्वीरें शेयर करती रही हैं। फिल्मों से परे चांदनी सोशल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कभी पीछे नहीं रहती हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरें साझा की हैं, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ये  तश्वीरे हैं चांदनी सिंह के होली पर बिग गंगा पर प्रसारित होने वाले शो फगुआ 2020 का जिसमें चांदनी सिंह गायक मीका सिंह के साथ नजर आयेंगी। इस शो का प्रसारण 9 मार्च को शाम 7 बजे किया जायेगा। इस शो में चांदनी सिंह गायक समर सिंह के साथ भी नजर आयेंगी। चांदनी सिंह अपने इस फोटो में पूरी तरह देशी लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को हल्के मेकअप के साथ पूरा किया है। इसके साथ ही चांदनी सिंह ने अपनी ड्रेस से मिलते रंग का ईयर रिंग भी पहना है। उनके इस लुक को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। तो चलिये इस बार खेलते हैं चांदनी सिंह के साथ फगुआ।

होली पर चांदनी सिंह के साथ खेलिये फगुआ

और पढ़े: नेपोटिज्म पर अनन्या की बात पर जो सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा वो आपका दिल जीत लेगा

Latest Stories