/mayapuri/media/post_banners/e0e61be8b337f6d1ec1ad162c7019108e22fc62e0e8ced1c35d642d85d024ad4.jpg)
Bhumi Pednekar से लेकर Nupur Sanon तक, जानिए कैसे दिखते हैं इनके भाई-बहन
काजल अग्रवाल- निशा अग्रवाल
/mayapuri/media/post_attachments/ff98db1b2b7fd86ce52ace1d0634a97d7537c7acff1004c13ee03c7cc15ff9e0.jpg)
काजल अग्रवाल की बहन निशा अग्रवाल भी अभिनेत्री रह चुकी हैं, जिन्होंने 'Yemaindi Ee Vela' से फिल्मों में एंट्री की। निशा ने बिजनेसमैन करण वलेचा से शादी करने से पहले दो, तीन फिल्मों में ही काम किया था। काजल और निशा बिलकुल एक जैसी ही दिखती हैं। दोनों के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग है और दोनों एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज़ भी शेयर करती रहती हैं।
अमृता राव- प्रीतिका राव
/mayapuri/media/post_attachments/6e17ae6d1973bc2c65783ba6671baf77c5f2714c77ebb9e352fcd4d166133b1e.jpg)
क्या आप जानते हैं कि अमृता राव की छोटी बहन प्रीतिका राव टीवी इंडस्ट्री में काफी पॉप्युलर हैं ? प्रीतिका राव ने टीवी सीरियल ‘बेइंतेहा’ से अपनी खास पहचान बनाई। अमृता और प्रीतिका की हेयरस्टाइल और फीचर्स लगभग एक जैसे ही दिखते हैं।
भूमि पेडनेकर- समीक्षा पेडनेकर
/mayapuri/media/post_attachments/48aaa72bd86dc322cdae87ff06fcc03174f902ed973bc2d7162b83d33fa235b9.jpg)
भूमि पेडनेकर की तरह ही उनकी बहन समीक्षा पेडनेकर भी बेहद खूबसूरत हैं। दोनों बहनें एक दूसरे इतना मिलती हैं कि समीक्षा को भूमि की हमशक्ल कह सकते हैं। समीक्षा पेशे से एक वकील हैं। जब दोनों एक साथ होती हैं तो उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो जाता है।
शिल्पा शेट्टी- शमिता शेट्टी
/mayapuri/media/post_attachments/b752a73bb8712972ea77bd0861378c50afb51145f998120204f50f3d41db3d28.jpg)
शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन शमिता शेट्टी को सभी जानते हैं। शमिता भी अपनी बहन शिल्पा की तरह ही दिखती हैं। शमिता भी ऐक्ट्रेस हैं और कई फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। उन्होंने साल 2000 में फिल्म मोहब्बतें से बॉलीवुड डेब्यू किया था और वो फिल्म ज़हर और कैश में भी नज़र आ चुकी हैं।
राहुल रॉय- रोहित रॉय
/mayapuri/media/post_attachments/b799db1f2346d6a074c30b824be28662840a4e100aae7d45212c4c3a66807961.jpg)
बहुत कम ही लोगों को ये बात होगी कि अभिनेता राहुल रॉय के एक जुड़वा भाई भी हैं, जो उनसे केवल 25 मिनट छोटे हैं।
श्रद्धा कपूर- सिद्धांत कपूर
/mayapuri/media/post_attachments/ff267e6e26028dacdacfdc13b8a0adfe1ad059c6f0dd7a44e221c811700b723f.jpg)
श्रद्धा कपूर के बड़े भाई सिद्धांत कपूर हसीना पारकर, पलटन, बॉम्बैरिया और जज्बा जैसी कई फिल्मों में नज़र आ चुके हैं।
तापसी पन्नू- शगुन पन्नू
/mayapuri/media/post_attachments/32c78470eb090e99549631104afd5e138c71d6d693b7f88d8072a2e0369deb0c.jpg)
तापसी पन्नू और उनकी बहन शगुन पन्नू भी एक दूसरे से काफी मिलती जुलती हैं। यहां तक की दोनों की मुस्कुराहट भी बिलकुल एक जैसी है। शगुन लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी फोटोज़ देखकर कोई भी ये नहीं कह सकता की वो किसी डीवा से कम हैं। दोनों बहनें एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाती हैं।
कृति सेनन- नूपुर सेनन
/mayapuri/media/post_attachments/acdf537b7f1f8d04184235503502ae64b79dd45463dcb405172d987c5ba74614.jpg)
कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन भी काफी हद तक उनके जैसी ही दिखती हैं। नूपुर अक्सर कृति के साथ अवॉर्ड फंक्शंस, पार्टीज और इवेंट्स में नज़र आती रहती हैं। हाल ही में नूपुर, अक्षय कुमार के साथ म्यूजिक वीडियो फिलहाल में नज़र आईं थीं।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/24/cover-2664-2025-10-24-21-48-39.png)