बॉलीवुड एक्टर अभय देओल ने कहा , 'इंडस्ट्री के भ्रष्टाचार पर बनाई जा सकती है फिल्म'

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
बॉलीवुड एक्टर अभय देओल ने कहा , 'इंडस्ट्री के भ्रष्टाचार पर बनाई जा सकती है फिल्म'

अभय देओल ने फिल्म 'शंघाई' का पोस्टर किया शेयर, कहा - 'इंडस्ट्री के भ्रष्टाचार पर भी बनाई जा सकती है फिल्म'

बॉलीवुड एक्टर अभय देओल हर मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी के साथ रखते हैं। इन दिनों अभय देओल सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। उन्होंने साल 2012 में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'शंघाई' का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वह आज भी इसे रेलिवेंट मानते हैं और साथ ही कहा इंडस्ट्री के भ्रष्टाचार आचरण पर एक फिल्म बनाई जा सकती है।

अपनी फिल्म 'शंघाई' का पोस्टर किया शेयर

अभय देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फिल्म 'शंघाई' का पोस्टर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, शंघाई 2012 में रिलीज हुई। लेखक वासिलिस वासिलिको के ग्रीक उपन्यास 'जेड' पर आधारित और दिवाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी एक समकालीन भारतीय फिल्म विनाशकारी प्रभाव के साथ राजनीति के मोर्चे और भ्रष्टाचार को सामने रखती है। आज भी बहुत रेलिवेंट है। इन दिनों कोई बॉलीवुड की भ्रष्ट प्रथाओं के बारे में फिल्म बना सकता है।

अभय देओल ने आगे लिखा, 'वैसे निश्चित नहीं है कि मौजूदा आक्रोश एक इंडिपेंडेंट हिंदी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को जन्म देगा, वह भी बिना 'बॉलीवुड' के अनऑरिजिनल टैग के, लेकिन यह सुनिश्चित करना अच्छा लगता है कि इंडस्ट्री के भीतर से तेज आवाज सुनना, जो अपने करियर को खतरे में डालकर बड़े 'चित्र' को देख रहे हैं। प्रिया श्रीधरन हमें एक और फिल्म बनानी है। वसीम खान का इंस्टाग्राम हैंडल क्या है? '

साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'शंघाई' दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित एक राजनीतिक थ्रिलर थी। इस फिल्म में अभय देओल के अलावा इमरान हाशमी, कल्कि और प्रोसेनजीत चटर्जी भी अहम भूमिका में थे।

आपको बता दें कि हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में अभय देओल ने बॉलीवुड में लॉबी कल्चर के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि झूठी कहानियों को प्लांट किया जाता है और करियर खत्म करने के लिए नकारात्मक छवि गढ़ी जाती है।

और पढ़ेंः कसौटी ज़िंदगी की 2 में मिस्टर बजाज होंगे करण पटेल, करण सिंह ग्रोवर को करेंगे रिप्लेस

Latest Stories