Advertisment

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड, घर में लगाई फांसी

author-image
By Sangya Singh
New Update
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड, घर में लगाई फांसी

सुशांत सिंह राजपूत ने घर में फांसी लगाकर किया सुसाइड

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। खबरों के मुताबिक, बिहार स्थित पूर्णिया के निवासी सुशांत ने मुंबई स्थित बांद्रा में अपने घर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर ली आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के डेली सोप में काम किया पर उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' से मिली थी। इसके बाद सुशांत ने बॉलीवुड में एंट्री ली। फिल्म 'काय पो छे!' में सुशांत लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे। सुशांत सिंह राजपूत की इन दोनों ही फिल्मों को लोगों ने पसंद किया था और उनके अभिनय की काफी तारीफ भी हुई थी।

Advertisment

कई फिल्में की साइन

इसके बाद सुशांत फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आए थे। सुशांत सिंह राजपूत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में भी उनका किरदार निभाया था। इस फिल्म से सुशांत को खास पहचान मिली। सभी ने फिल्म में सुशांत के अभिनय की बहुत तारीफ की थी। खबरों के मुताबिक, सुशांत के घर में काम करने वाले एक शख्स ने पुलिस को फोन कर उनकी आत्महत्या की खबर दी।

कुछ दिन पहले एक्स मैनेजर ने किया थी सुसाइड

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड, घर में लगाई फांसी

आपको बता दें कि, सुशांत को एक के बाद एक कई फिल्में मिलने लगीं थीं। लेकिन उनकी कई फिल्में या तो रिलीज में देरी के चलते पिट गईं या फिर रिलीज ही नहीं हो सकीं। 21 जनवरी 1986 को जन्मे सुशांत ने एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी, केदारनाथ और छिछोरे जैसी फिल्मों में काम किया है। खास बात तो ये है कि हाल ही में सुशांत ‌की एक्स मैनेजर रह चुकीं दिशा सालिआन ने भी इमारत से कूदकर अपनी जान दे दी थी। सुशांत की आत्महत्या के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है कि उन्होंने क्यों ऐसा किया, लेकिन अब सुशांत की आत्महत्या और उनकी मैनेजर की आत्महत्या को एक दूसरे से जोड़ा जा रहा है।

ये भी पढ़ेें- ‘बाहुबली’ एक्ट्रेस राम्या कृष्णन की कार से जब्त की गई 104 शराब की बोतलें , ड्राइवर अरेस्ट

Advertisment
Latest Stories