ये हैं वो बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ जो Surrogacy से बने मम्मी-पापा

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
ये हैं वो बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ जो Surrogacy से बने मम्मी-पापा

Surrogacy के ज़रिए शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा दोबारा बने हैं माता-पिता

हाल फिलहाल के कुछ सालों में बॉलीवुड में एक शब्द सबसे ज्यादा सुनने में आया। वो है Surrogacy. शिल्पा शेट्टी और राज कुद्रा हाल ही में सरोगेसी की मदद से बेटी के माता पिता बने हैं। जिसके बाद अब इस पर चर्चा और भी होने लगी है। बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स रहे जिन्होने इस तकनीक से अपने सपने को साकार किया। इनमें से कुछ बॉलीवुड सेलेब शादीशुदा थे तो कई स्टार्स ऐसे भी रहे जिन्होने बिना शादी के मम्मी या पापा बनने की अपनी ख्वाहिश को पूरा किया। आज हम बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही स्टार्स या स्टार्स कपल के बारे में बात करेंगे जिन्होने सरोगेसी की मदद ली है।



1. शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने हाल ही में ये जानकारी दी है कि उनके घर नन्ही परी आई है। दोनों ने सरोगेसी (Surrogacy)की मदद ली। और शिल्पा ने जब ये न्यूज़ सब को सुनाई तो उन्हे बधाई देने वालों का तांता लग गया।

2. एकता कपूर

जानी मानी प्रोड्यूसर एकता आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। 43 साल की एकता भी सरोगेसी(Surrogacy) की मदद से मां बनी हैं। उन्होने शादी नहीं की। बीते साल 27 जनवरी को वो एक बेटे की मां बनीं। उन्होने अपने बेटे का नाम अपने पिता के नाम पर रखा है रवि..

3. तुषार कपूर

बहन एकता कपूर की ही तरह तुषार कपूर ने भी Surrogacy की मदद ली है। और बिना शादी किए वो एक बेटे के पिता बने हैं। 27 जून, 2016 को उनके बेटे लक्ष्य का जन्म हुआ था।



4. करण जौहर

फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने भी शादी नहीं की है। लेकिन सरोगेसी(Surrogacy) की मदद से वो 2 बच्चों के पिता बन गए हैं। जिनके नाम है यश और रूही।

5. शाहरूख खान और गौरी खान

यूं तो शाहरूख और गौरी के पहले ही दो बच्चे सुहाना और आर्यन है। लेकिन 2013 में शाहरूख खान के बेटे अबराम का जन्म Surrogacy के ज़रिए हुआ है।



6. सनी लियोनी

सनी लियोनी ने एक बेटी को गोद लिया है तो वहीं वो दो और जुड़वां बच्चों की मां भी हैं। 2018 में Surrogacy की मदद से वो मां बनी थीं।



7. आमिर खान

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। 1 दिसंबर, 2011 को उनके बेटे आज़ाद का जन्म सरोगेसी(Surrogacy) टेक्निक से ही हुआ था।

और पढ़ेंः Shilpa Shetty दोबारा बनीं मां, घर आई नन्ही परी

Latest Stories