/mayapuri/media/post_banners/46a002c500668f19d78eea21ae9872828efb8640c60d9d398e173dbe63f30b2c.jpg)
बॉलीवुड फिल्म्स
सिंबा- 2018
/mayapuri/media/post_attachments/1854c72723d7098101e184c804ff28b058b1a4fdd9f4538e29d6a5ebe9fb893e.jpg)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर ये फिल्म 28 दिसंबर 2018 रो रिलीज़ हुई थी। फिल्म बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट रही और 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था और फिल्म का बजट 80 करोड़ था। फिल्म में रणवीर और सारा की एक्टिंग की तारीफ हुई थी और फिल्म के कई गाने भी पॉप्युलर हुए थे।
केजीएफ- 2018
/mayapuri/media/post_attachments/8512c1ebc493b6c0c124cdbd21981ba6483d21a7ccf375fe6ac5fafb45a35c47.jpg)
साउथ एक्टर यश की फिल्म केजीएफ ने भी बॉक्सऑफिस पर धमाल मचाया था। ये फिल्म 21 दिसंबर 2018 को रिलीज हुई थी और फिल्म ने 250 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस पीरियड ड्रामा फिल्म को डायरेक्टर प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया था।
टाइगर जिंदा है- 2017
/mayapuri/media/post_attachments/fb13c9341eeb65a502311fa168c967d44c1d1d4e0c24a68144872fcf902bc8cb.jpeg)
सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टार ये फिल्म 22 दिसंबर 2017 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट रही थी। अली अब्बास ज़फर द्वारा निर्देशित ये फिल्म 210 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी और फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर 565 करोड़ का कलेक्शन करते हुए कई रिकॉर्ड बनाए थे।
दंगल- 2016
/mayapuri/media/post_attachments/fe3d7b6ef70a859b22fbcdb2cbc0f6ea1c27ec3f58e1870ee16835b7b15f72ee.jpg)
आमिर खान स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल 23 दिसंबर 2016 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन करते हुए कई रिकॉर्ड बनाए। पहलवान महावीर सिंह फोगाट के जीवन पर बनी इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर 2 हजार करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।
बाजीराव मस्तानी- 2015
/mayapuri/media/post_attachments/45fca3656deca456db66e65dff747ac5575cce5e8507a7356e5f21f80aeb8241.jpg)
निर्दशेक संजय लीला भंसाली की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म 18 दिसंबर 2015 को रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की एक्टिंग और फिल्म में दोनों के बीच केमेस्ट्री को बहुत पसंद किया गया था। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर लगभग 365 करोड़ के आसपास कलेक्शन किया था। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी अहम भूमिका में थी।
पीके- 2014
/mayapuri/media/post_attachments/4abd99df90054425839b902f6e921dce7fc70ea6ef724633fb6cd2b01a1130c6.jpg)
राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित आमिर खान की इस फिल्म ने भी दंगल की तरह ही बॉक्सऑफिस पर कमाल कर दिया था। फिल्म में आमिर खान के अलावा अनुष्का शर्मा और बोमन ईरानी भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर 854 करोड़ के करीब कलेक्शन किया था। फिल्म 19 दिसंबर 214 को रिलीज हुई थी।
धूम 3- 2013
/mayapuri/media/post_attachments/32d0092dd549dab280d63cfc3d9bd33c611e0c5fa4607d6fa5806566c52a0a27.jpg)
आमिर खान, कैटरीना कैफ और अभिषेक बच्चन स्टारर ये फिल्म 20 दिसंबर 2013 को रिलीज़ हुई थी। फिल्म बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म का बजट 175 करोथा और फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर 589 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।
दबंग-2 2012
/mayapuri/media/post_attachments/abe379aeb371dc6417a10913c4e4ec8a2d2c24e76a86f21ae69f195321877170.jpg)
सलमान खान की दबंग सीरीज की फिल्म दबंग-2 21 दिसंबर 2013 को रिलीज हुई थी। हमेशा की तरह सलमान की इस फिल्म को भी लोगों ने पसंद किया था। फिल्म में सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान, मलाइका अरोड़ा और विनोद खन्ना ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर 265 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था.
डॉन 2- 2011
/mayapuri/media/post_attachments/d4967e30204739dd56cf409701025599d4f5d21afb3fef1fabd7b9b17684996d.jpg)
फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित डॉन-2 23 दिसंबर 2011 को रिलीज हुई थी। फिल्म शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की बेहतरीन एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था। फिल्म में लारा दत्त और बोमन ईरानी भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।
थ्री इडियट्स- 2009
/mayapuri/media/post_attachments/44e8af2bbef4c60f908c9c5539c8c7477bb68be7991654354423362e624da5de.jpg)
राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित ये फिल्म भी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। ये फिल्म 25 दिसंबर 2009 को रिलीज़ हुई थी। फिल्म में आमिर खान, आर माधवन, करीना कपूर, शरमन जोशी और बोमन ईरानी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। ये फिल्म इतनी मजेदार है कि जिनती बार देखिए उतना ही कम है।
गजनी- 2008
/mayapuri/media/post_attachments/2cea82028c2d55dad8d7aa4095b460266301d45cc5f80745807d939d1175a99d.jpg)
आमिर खान स्टारर ये फिल्म भी सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। फिल्म में आमिर खान के अलावा साउथ एक्ट्रेस आसिन मुख्य भूमिका में थी। फिल्म में आमिर खान ने गजब की एक्टिंग की थी। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर 232 करोड़ का कलेक्शन किया था।
वेलकम- 2007
/mayapuri/media/post_attachments/8bd413bb94c4d47fdd8ae641078f34ab802d3a81cbd9854a68d1040ae66fb384.jpg)
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म वेलकम 21 दिसंबर 2007 को रिलीज हुई थी। कॉमेडी से भरपूर ये फिल्म बॉक्सऑफिस पर हिट साबित हुई। मल्टीस्टारर इस फिल्म में अक्षय कुमार, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, कैटरीना कैफ, परेश रावल और फिरोज खान ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर लगभग 122 करोड़ का बिजनेस किया था।
तारे ज़मीन पर- 2007
/mayapuri/media/post_attachments/d14dc7f4aa6514cac27ee8826804a7c8e62ff7d995db4d64eaba5039c63e7606.jpg)
21 दिसंबर 2007 को रिलीज हुई इस फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर तीनों ही आमिर खान खुद थे। इस फिल्म को बेस्ट फिल्म के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है। फिल्म में दर्शील सफारी और टिस्का तोपड़ा ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी।
भागम भाग- 2006
/mayapuri/media/post_attachments/5514af9f930e021229a4b1ee6cff1edc69f8785eed6e6440866c71c52a0b8a7f.jpg)
कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन की ये फिल्म 22 दिसबंर 2006 को रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार, गोविंदा, परेश रावल, लारा दत्ता और तनुश्री दत्ता ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में सभी की कॉमेडी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।
गुडन्यूज- 2019
/mayapuri/media/post_attachments/4642b9dfb497c30a42834e372071f973af8e8202d6ee9923bad79203e65efb62.jpg)
अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी स्टारर ये फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सभी स्टार्स की भरपूर कॉमेडी देखने को मिलेगी। फिल्म के निर्देशक राज मेहता है और फिल्म का निर्माण करण जौहर और शशांक खेतान ने मिलकर किया है। देखना है ये फिल्म बॉक्सऑफिस पर क्या कमाल करती है।
ये भी पढ़ें- Birthday Special: एक्टर अनिल कपूर के बारे में जानें अनकही और अनसुनी बातें
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/24/cover-2664-2025-10-24-21-48-39.png)