बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान को सांस लेने में तकलीफ, अस्पताल में हुईं भर्ती

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान को सांस लेने में तकलीफ, अस्पताल में हुईं भर्ती

सरोज खान को हुई सांस लेने में तकलीफ, अस्पताल में हुईं भर्ती

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान अस्पताल में भर्ती हैं। दरअसल, उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिसके बाद परिवार वालों ने उन्हें बांद्रा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। मीडिया सोर्स के मुताबिक, कुछ दिन पहले उन्हें सांस की तकलीफ हुई थी, जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया।

सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में हुईं भर्ती

सांस की समस्या होने की वजह से उन्हें कोविड 19 के संक्रमण की आशंका होने लगी थी, मगर इसकी रिपोर्ट नेगेटिव है। सूत्र ने जानकारी दी कि अब वो बेहतर महसूस कर रही हैं और बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकती हैं।

हिंदी सिनेमा को दी कई यादगार डांस परफॉर्मेंसेज़

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान को सांस लेने में तकलीफ, अस्पताल में हुईं भर्ती

Source - Rediff

71 साल की सरोज खान का नाम कोरियोग्राफी के क्षेत्र में बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने कई फिल्मों में बेहतरीन कोरियोग्राफी की है। माधुरी दीक्षित से लेकर श्री देवी तक ने सरोज खान के स्टेप्स द्वारा ही लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ी है। सरोज और माधुरी की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा में कई यादगार डांस परफॉर्मेंसेज़ दी हैं।

सरोज खान ने कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी में एक गाने को कोरियोग्राफ किया था। इसके बाद करण जौहर की फिल्म कलंक में माधुरी दीक्षित के गाने को कोरियोग्राफ किया था। सरोज खान ने कुछ फिल्मों में बतौर राइटर भी काम किया। वो तीन बार बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीत चुकी हैं।

आपको बता दें कि सरोज खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में तीन साल का गैप लिया था। जिसके बाद उन्होंने साल 2019 में  फिल्म ‘कलंक’ से वापसी की। इसके साथ ही सरोज खान ने अपने पूरे करियर में अब तक 2000 गानों को कोरियोग्राफ किया है।

और पढ़ेंः सोनू निगम का सपोर्ट / अदनान सामी ने कहा – ‘कुछ लोगों ने खुद को स्वयंभू भगवान मान लिया है, परिवर्तन अब दरवाज़े पर है’

Latest Stories