Advertisment

सामने आया Boney Kapoor और Salman Khan के बीच बिगड़े रिश्ते का सच, तो क्या वाकई मलाइका-अर्जुन हैं जिम्मेदार!

author-image
By Pooja Chowdhary
सामने आया Boney Kapoor और Salman Khan के बीच बिगड़े रिश्ते का सच, तो क्या वाकई मलाइका-अर्जुन हैं जिम्मेदार!
New Update

बोनी कपूर(Boney kapoor) ने पहली बार माना सलमान खान के साथ तनावपूर्ण हैं रिश्ते

बॉलीवुड(Bollywood) में गुपचुप ही सही लेकिन अक्सर बोनी कपूर(Boney kapoor) और सलमान के बीच रिश्तों में आई कड़वाहट को लेकर चर्चा होती रहती है। लेकिन दोनों इस बारे में खुलकर बोलने से बचते रहे हैं। वहीं अब लंबे समय तक चुप्पी साधने के बाद बोनी कपूर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। और ये साफ कर दिया है कि सलमान खान(Salman Khan) और उनके बीच फिलहाल रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हैं। इस ख़बर के सामने आते ही अब सवाल भी उठने लगे हैं कि क्या इस खराब होते रिश्ते की वजह वाकई मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora)  और अर्जुन कपूर हैं?

क्या कहा बोनी कपूर(Boney Kapoor) ने?

एक मीडिया एजेंसी को दिए इंटरव्यू में बोनी कपूर ने बात स्वीकार की है कि सलमान खान के साथ मौजूदा वक्त में उनके रिश्ते ठीक नहीं हैं। उन्होने कहा, ‘दुर्भाग्य से, सलमान के साथ मेरा रिश्ता अब तनावपूर्ण है लेकिन शुरुआत में सलमान ने अर्जुन को अभिनय में आने के लिए काफी प्रोत्साहित किया हैं। और मैं इसके लिए सलमान खान(Salman Khan) का आभारी हूं।’

तो क्या मलाइका-अर्जुन हैं बिगड़े रिश्ते का कारण?

हालांकि बोनी कपूर(Boney Kapoor) ने नाम तो नहीं लिया लेकिन इशारों ही इशारों में वो काफी कुछ कह गए। दरअसल, अर्जुन कपूर और सलमान खान के छोटे भाई अरबाज़ खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा के बीच अफेयर के चर्चे इन दिनों खूब हो रहे हैं। दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट होते रहते हैं। दोनों के बीच कैमिस्ट्री भी इसी ओर इशारा करती है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। और इसी बात से सलमान खान काफी नाराज़ हैं। ऐसे में हर ओर यही बात हो रही है कि बोनी कपूर और सलमान खान(Salman Khan) के बीच तनावपूर्ण रिश्ते का कारण अर्जुन कपूर ही हैं।

सलमान की बहन अर्पिता को भी डेट कर चुके हैं अर्जुन

अर्जुन कपूर कई सालों पहले सलमान खान(Salman Khan) की बहन अर्पिता खान को भी डेट कर चुके हैं। ये रिश्ता दो साल तक चला था। उस वक्त अर्जुन कपूर(Arjun Kapoor) फिल्मों में नहीं आए थे। 2014 में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने अर्पिता के साथ उनके रिश्ते की बात स्वीकार की थी और कहा था कि अर्पिता उनका पहला प्यार थीं और इस रिश्ते के लिए वो काफी सीरियस थे।

सलमान को अपना मेंटोर बताते थे अर्जुन कपूर

एक समय वो भी रहा जब अर्जुन कपूर ने हमेशा ही सलमान खान को अपना मेंटोर माना। कहा जाता है कि वो सलमान खान हीं थे जिन्होने अर्जुन कपूर को एक्टिंग में हाथ आज़माने के लिए प्रोत्साहित किया और पूरी तरह से उनकी हीरो इमेज बनाने के लिए उन्हे तैयार किया। सलमान खान ने बोनी कपूर को खुद फोन कर कहा था कि अर्जुन को एक्टिंग के बारे में सोचना चाहिए। लेकिन आज दोनों सलमान और अर्जुन एक दूसरे को फेस करने से भी कतराते हैं। सोनम कपूर की शादी में दोनों एक ही जगह पर मौजूद होकर भी एक दूसरे के लिए अजनबी बने रहे। वही इस शादी में बोनी कपूर(Boney Kapoor) ने सलमान खान के माथे को चूमा था ये फोटो उस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

और पढ़ेंः Salman Khan ने फिर दिखाया स्वैग, लॉन्च किया धमाकेदार Valentine’s Day Special म्यूज़िक वीडियो

#bollywood news in hindi #latest bollywood news #malaika arora #arjun kapoor #Salman Khan #Boney Kapoor #latest entertainment news #Boney Kapoor on Salman Khan #Boney Kapoor Salman Khan News #Boney Kapoor Salman Khan Relationship #Boney Kapoor talk about Salman Khan #Salman Khan and Arjun Kapoor #Salman Khan Boney Kapoor Relationship
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe