चेतन भगत का विधु विनोद चोपड़ा पर आरोप, कहा- मुझे आत्महत्या के करीब पहुंचाया था

author-image
By Sangya Singh
New Update
चेतन भगत का विधु विनोद चोपड़ा पर आरोप, कहा- मुझे आत्महत्या के करीब पहुंचाया था

चेतन भगत ने फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा पर गंभीर आरोप लगाया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने पूरे बॉलीवुड में एक हलचल सी मचा दी है। जिसको देखो वही एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहा है। लोगों का मानना है कि सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या नहीं कर सकते, बल्कि उनका मर्डर किया गया है। इसके साथ ही लोग सुशांत की मौत की सीबीआई जांच की भी मांग कर रहे हैं। इन सबके के बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। जाने माने लेखक चेतन भगत ने फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा पर गंभीर आरोप लगाया है।

विधु विनोद चोपड़ा ने सुसाइड करने के लिए मजबूर किया

चेतन भगत का कहना है, कि डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने उन्हें सुसाइड करने के लिए मजबूर किया था। दरअसल, चेतन भगत ने सुशांत सिंह राजपूत की आने वाली फिल्म ‘दिल बेचारा’ को लेकर एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट का जवाब जब विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी ने दिया, तो चेतन नाराज हो गए और कुछ ऐसा बोल गए कि उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

आपने वैसे ही कई जिंदगियां बर्बाद कर दी

आपको बता दें कि सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ जल्द ही ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में चेतन भगत ने फिल्म क्रिटीक्स पर निशाना साधते हुए लिखा कि फिल्म के बारे में कुछ भी लिखते समय ओवरस्मार्ट ना बनें और सोच समझकर ही लिखें। निष्पक्ष और समझदार बनें। बेकार तरीकों का इस्तेमाल न करें। आपने वैसे ही कई जिंदगियां बर्बाद कर दी हैं। अब रुकिए। हम लोग देख रहे हैं। बस फिर क्या था, इसके बाद सोशल मीडिया पर इस ट्वीट पर कई रीट्वीट किए गए और बहस छिड़ गई।

चेतन भगत के ट्वीट कर विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी अनुपमा चोपड़ा ने लिखा, कि हर बार जब आप सोचते हैं कि इंसान की सोच-समझ का स्तर इससे ज्यादा नीचे नहीं गिरेगा, आखिर में वो गिर ही जाता है। अनुपमा के इस ट्वीट पर चेतन भगत ने जवाब देते हुए लिखा, कि मैम, जब आपके पति ने मुझे सबके सामने धमकाया था और बिना शर्म के मेरा सारा क्रेडिट ले लिया था। मेरे पूछे जाने पर भी मुझे फिल्म 3 इडियट्स में क्रेडिट देने से इनकार कर दिया था। मुझे सुसाइड तक करने के लिए मजबूर कर दिया था, उस समय आप सिर्फ तमाशा देख रही थीं। उस समय आपकी सोच-समझ का स्तर कहां था। चेतन का ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें- हंसल मेहता और अनुभव सिन्हा का बड़ा ऐलान, बॉलीवुड को कहा अलविदा, देखिए ट्वीट

Latest Stories