/mayapuri/media/post_banners/7ce194779b414cb22128a5cc1783dffeac2a8b62ca6cdfac8117d60c51439ac0.jpg)
सुनील लहरी ने फोटो शेयर करके पुरानी यादों को किया ताज़ा
कोरोनावायरस के खतरे से बचाने के लिए पूरे देश को लॉक़डाउन कर दिया गया है। ऐसे में बड़े हों या छोटे, अमीर हों या गरीब सभी लोग अपने घरों में बंद हो गए हैं। सभी का काम धंधा सब ठप हो गया है। लॉकडाउन की वजह से लोग घर में बैठकर बोर न हों, तो लोगों को एंटरटेन करने और उनकी पुरानी यादों को ताजा करने के लिए दूरदर्शन ने रामायण और महाभारत का प्रसारण दोबारा से शुर कर दिया है। दोबारा टेलिकास्ट होने पर जिस तरह से शो की टीआरपी हर रोज तेजी से बढ़ रही है, उससे देखकर तो यही लगता है कि लोग आज भी रामायण और महाभारत और उनके किरदारों को उतना ही पसंद करते हैं, जितना उस दौर में करते थे।
फोटो में रामायण की पूरी स्टारकास्ट
हर रोज रामायण और महाभारत टीवी शोज से जुड़ी खबरें सुर्खियों में छाई रहती हैं। कभी रामायण और महाभारत के किरदार सोशल मीडिया पर अपने पुराने किस्से शेयर करते हैं, तो कभी अपनी पुरानी फोटो शेयर करके पुरानी यादों को फैंस के साथ शेयर करते हैं। वहीं, अब रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पुरानी फोटो शेयर की है। फोटो में रामायण की टीम के सभी लोग दिखाई दे रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी ने लिखा है, ये रामायण से जुड़ी सबसे बेहतरीन तस्वीर है क्योंकि यहां स्क्रीन के सामने और स्क्रीन के पीछे काम करने वाला हर कलाकार साथ खड़ा है। ये मेरे यादगार पलों में से एक है।
रामायण के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी ने जो फोटो शेयर की है, उसमें रामायण की पूरी स्टारकास्ट एकसाथ दिखाई दे रही। टीम के साथ रामानंद सागर भी बीच में बैठे नज़र आ रहे हैं। फोटो में राम, लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान, विभीषण, सुग्रीव, दशरथ और जामवंत सभी दिखी दे रहे हैं। आपको बता दें, कि सुनील लहरी की ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। फैंस फोटो के साथ-साथ सुनील लहरी की भी बहुत तारीफ कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- महाभारत के कृष्ण ने डिजिटल दुनिया में की एंट्री, नए अवतार में आए नज़र