कोरोनावायरस से बचाव के लिए घर में कैद हैं प्रियंका और निक, वायरल हो रही रोमांटिक फोटो

author-image
By Sangya Singh
New Update
कोरोनावायरस से बचाव के लिए घर में कैद हैं प्रियंका और निक, वायरल हो रही रोमांटिक फोटो

कोरोनावायरस के कहर के बीच निक रहे हैं प्रियंका का ख्याल

कोरोनावायरस से बचाव के लिए पूरी दुनिया की तरह ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी कई दिनों से घर में कैद हैं। दोनों ही इस समय सेल्फ आइसोलेशन में हैं और आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज़ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में प्रियंका अपने पति निक की गोद में सिर रख कर सुकून से सोती हुईं नज़र आ रही हैं। प्रियंका और निक की ये फोटो खूब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल रही है। फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे हैं और ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B-BA-iujURK/

आए दिन सुर्खियों में रहते हैं प्रियंका-निक

बता दें, कि कुछ दिन पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ एक वीडियो भी शेयर किया था। जिसमें उन्होंने कोरोनावायरस से बचाव के लिए सेल्फ आइसोलेशन की बात की थी। इस वीडियो में प्रियंका ने कहा था...

मुझे उम्मीद है कि आप सभी वहां सुरक्षित होंगे। मैं बस वहां आना चाहती हूं और आप सभी को हेलो बोलना चाहती हूं। यह सच में परेशान करने वाला वक्त है और हम सभी का जीवन पूरी तरह से उलट गया है। ऐसा लग रहा है जैसे यह किसी फिल्म का हिस्सा है, लेकिन यह है नहीं...

https://www.instagram.com/p/B9-1xUwDLQH/

प्रियंका ने आगे कहा...

हमारे आम तौर पर शेड्यूल काफी एंटरटेनिंग होता था। हम आसपास के लोगों से घिरे होते थे। अचानक हुए इस बदलाव ने हमें परेशान कर दिया है। मुझे यकीन है आप सभी को ऐसा फील हो रहा होगा। कोरोनावायरस से बचाव के लिए हमें आवश्यक एहतियात बरतने होंगे। हमें कुछ दिन तक सामाजिक दूरी बनानी होगी।

इस तरह प्रियंका ने कोरोनावायरस से बचाव के लिए सेल्फ आइसोलेशन के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया था। प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो खूब देखा गया था। बता दें कि प्रियंका और निक होली से कुछ समय पहले ही भारत आए थे। दोनों ने यहां परिवार और दोस्तों के साथ होली भी सेलिब्रेट की थी। लेकिन होली से पहले ही दोनों अमेरिका वापस चले गए थे।

ये भी पढें- बॉलीवुड ने जनता कर्फ्यू का किया सपोर्ट, शाम 5 बजे किसी ने बजाए बर्तन, तो किसी ने बजाई ताली, देखें वीडियो

Latest Stories