काजोल और न्यासा को कोरोना की खबर हुई वायरल, तो अजय देवगन ने बताई ये सच्चाई

author-image
By Sangya Singh
New Update
काजोल और न्यासा को कोरोना की खबर हुई वायरल, तो अजय देवगन ने बताई ये सच्चाई

काजोल और न्यासा को कोरोना की खबर कैसे फैली ?

कोरोनावायरस की वजह से देशभर में लॉकडाउन कर दिया गया है। जहां एक तरफ कोरोना से खुद को सुरक्षित रखने के लिए बॉलीवुड स्टार्स आइसोलेशन में हैं। वहीं, बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने पत्नी और बेटी काजोल और न्यासा के कोरोना से संक्रमित होने की खबर को गलत बताया है। अजय ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा करते हुए बताया है कि काजोल और न्यासा बिल्कुल ठीक हैं।

अफवाह निराधार है- अजय देवगन

अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'पूछने के लिए धन्यवाद। काजोल और न्यासा बिल्कुल ठीक हैं। उनके स्वास्थ्य के बारे में अफवाह निराधार हैं।'

दरअसल, एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि न्यासा में कोरोना के लक्षण दिखने पर उनका परीक्षण कराया गया था। इस परिक्षण में काजोल औऱ न्यासा पॉजिटिव पाया गया। जिस पर अब अजय ने खुलासा करते हुए जानकारी दे दी है कि दोनों कोरोना के संक्रमण से सुरक्षित हैं और ये खबर महज़ अफवाह है।

वर्कफ्रंट की बात करें, तो अजय देवगन, अक्षय कुमार के साथ अपकमिंग फिल्म 'सूर्यवंशी' में दिखाई देंगे। इस फिल्म को पहले 24 मार्च को पर रिलीज किया जाना था। लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते इसकी रिलीज को टाल दिया गया है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा अभिनेता अक्षय कुमार और रणवीर सिंह को भी दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें- सिर्फ टाइमपास ही नहीं बल्कि लॉकडाऊन में बॉलीवुड स्टार्स भी कर रहे हैं work from home…जानें कैसे…

Latest Stories