ऋषि कपूर के साथ डेब्यू, अक्षय कुमार के साथ 4 हिट फिल्में, लंबा ब्रेक और अब वेब सीरीज़ से कम बैक..कुछ ऐसा है अभिनेत्री अश्विनी भावे का सफर

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
ऋषि कपूर के साथ डेब्यू, अक्षय कुमार के साथ 4 हिट फिल्में, लंबा ब्रेक और अब वेब सीरीज़ से कम बैक..कुछ ऐसा है अभिनेत्री अश्विनी भावे का सफर

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में आज अपना जन्मदिन मना रही हैं अभिनेत्री अश्विनी भावे

साल 1991 में आई हिना फिल्म तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म में दो नए चेहरे नज़र आए थे। एक ज़ेबा बख्तियार जो कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस थीं और दूसरा अभिनेत्री अश्विनी भावे जिन्होने इस फिल्म से अपने करियर की शुरूआत की थी। इन दो चेहरों में से आज हम बात करेंगे अश्विनी भावे की। क्योंकि आज उनका जन्मदिन है।

अश्विनी भावे ने ऋषि कपूर जैसे नायक के साथ डेब्यू किया और फिर खिलाड़ियों के खिलाड़ी यानि अक्षय कुमार के साथ कई हिट फिल्में दीं। लेकिन स्टारडम की चोटी पर पहुंचने ही वाली थीं कि उन्होने फिल्मों से दूरी बना ली और अब एक बार फिर वो वापसी कर चुकी है।

हिना से किया डेब्यू

ऋषि कपूर स्टारर हिना से अभिनेत्री अश्विनी भावे ने डेब्यू किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। और अश्विनी की अदाकारी को भी खूब सराहा गया। यही कारण था कि उन्हे अक्षय कुमार के अपोज़िट साइन किया गया। 1993 में सैनिक रिलीज़ हुई जिससे वो सबसे ज्यादा लाइमलाइट में आ गईं। अक्षय के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया और इसी के चलते उन्होने अक्की के साथ 3 और फिल्में की। सैनिक के बाद उन्होने परंपरा, कायदा कानून, अशांत, चीता, चौराहा, ज़ख्मी दिल, मोहब्बत की आरजू, जुर्माना और युगपुरूष जैसी फिल्में की।

बंधन में निभाया था सलमान खान की बहन का किरदार

1998 में सलमान खान की फिल्म आई बंधन। जिसमें अभिनेत्री अश्विनी भावे ने सलमान की बहन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में सलमान के अलावा जैकी श्रॉफ और रंभा भी थीं। इसके बाद अश्विनी की केवल एक ही फिल्म आई 'तेरी मोहब्बत के बाद' और फिर उन्होने फिल्मों से एक लंबा ब्रेक ले लिया।

शादी के बाद फिल्मों को कहा अलविदा

ऋषि कपूर के साथ डेब्यू, अक्षय कुमार के साथ 4 हिट फिल्में, लंबा ब्रेक और अब वेब सीरीज़ से कम बैक..कुछ ऐसा है अभिनेत्री अश्विनी भावे का सफर

फिल्मों में काम करने के कुछ ही सालों बाद उन्होने सॉफ्टवेयर इंजीनियर किशोर बोपार्डीकर से शादी कर ली। और फिल्मों को अलविदा कह यूएस में शिफ्ट हो गईं। तकरीबन 10 सालों के बाद यानि 2007 में वो भारत लौटीं और फिर से फिल्मों में कम बैक करने की कोशिश की। उनकी फिल्म ध्यानीमनी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज तो हुई लेकिन उसे ज्यादा रिस्पॉन्स नहीं मिला। 2007 के बाद वो 2013 और 2017 में मराठी फिल्म में नज़र आई।

हाल ही में रिलीज़ हुई है उनकी वेब सीरीज़

ऋषि कपूर के साथ डेब्यू, अक्षय कुमार के साथ 4 हिट फिल्में, लंबा ब्रेक और अब वेब सीरीज़ से कम बैक..कुछ ऐसा है अभिनेत्री अश्विनी भावे का सफर

पिछले महीने ही अश्विनी भावे की नेस द रायकर वेबसीरीज रिलीज़ हुई है जिसमें उनके साथ अतुल कुलकर्णी, ललित प्रभाकर, मनवा नाईक जैसे एक्टर हैं। इस वेबसीरीज़ को डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार ने निर्देशित किया है। जो 9 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है। फिलहाल अभिनेत्री अश्विनी भावे अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में अपने पति और दो बच्चों के साथ रह रही हैं।

और पढ़ेंः मुंबई के खार में लगा सलमान खान का फूड ट्रक Being Haangryy…ज़रूरतमंदों को बांटा जा रहा है राशन

Latest Stories