/mayapuri/media/post_banners/e7de8f410190e0064749ebc7898b0a78b1b405866ca42e88c0af193e9f511a9e.jpg)
डायरेक्टर निशिकांत कामत का हैदराबाद में निधन
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' के डायरेक्टर निशिकांत कामत का आज यानी सोमवार को हैदराबाद के एक अस्पताल में 4:24 बजे निधन हो गया। डायरेक्टर निशिकांत कामत की उम्र 50 साल थी और वो करीब दो साल से लिवर सिरोसिस से जुड़ी समस्या से जूझ रहे थे। ड़क्टरों के मुताबिक, इसके अलावा उन्हें कई तरह के इंफेक्शन्स भी थे। उनकी हालत काफी समय से नाजुक बनी हुई थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। जिसके बाद आज उन्होंने आखिरी सांस ली। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने डायरेक्टर निशिकांत कामत के निधन पर शोक जताया है।
अजय देवगन ने दुख जताते हुए ट्वीट किया, 'निशिकांत के साथ मेरी इक्वेशन दृश्यम तक सीमित नहीं थी, जो कि उन्होंने तब्बू और मेरे साथ डायरेक्ट की थी। ये ऐसा एसोसिएशन था, जो मुझे हमेशा प्यारा रहा। वे ब्राइट थे और हमेशा स्माइल करते रहते थे। बहुत जल्दी चले गए।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा कि निशिकांत कामत के निधन से दुखी हूं। 12 साल पहले मैंने उनके साथ काम किया था, पहली फिल्म ‘मुंबई मेरी जान में। वो एक ऐसा एक्सपीरियंस था, जिसे मैं कभी भूल नहीं पाऊंगी। परिवार और उनके चाहने वालों को संवेदनाएं।
कई फिल्मों में की एक्टिंग
आपको बता दें कि निशिकांत सिर्फ डायरेक्शन ही नहीं बल्कि एक्टिंग में भी अपने हुनर का जलवा दिखा चुके हैं। उन्होंने कई मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है। निशिकांत ने बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत मराठी फिल्मों से की। उनके निर्देशन की पहली फिल्म ‘डोंबिवली फास्ट है। साल 2005 में रिलीज हुई ये फिल्म हिट थी।
इसके अलावा उन्होंने जॉन अब्राहम की फिल्म ‘रॉकी हैंडसम में विलेन का किरदार निभाया था। उन्होंने फिल्म ‘भावेश जोशी’में अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ भी काम किया है। गौरतलब है कि इन दिनों निशिकांत कामत अपनी नई फिल्म ‘दरबदर’ पर काम कर रहे थे, जो कि साल 2022 में रिलीज होनी है।
ये भी पढ़ें- करोड़ों का घोटाला कर चुके हर्षद मेहता पर बनी वेब सीरीज स्कैम 1992 का टीजर आउट