बच्चों के लिए डिस्कवरी किड्स अब दूरदर्शन पर दिखाएगा अपने चुनिंदा शोज

author-image
By Sangya Singh
New Update
बच्चों के लिए डिस्कवरी किड्स अब दूरदर्शन पर दिखाएगा अपने चुनिंदा शोज

बच्चे अब दूरदर्शन पर देख सकेंगे डिस्कवरी किड्स के खास शोज

डिस्कवरी इंडिया का पॉप्युलर चैनल डिस्कवरी किड्स ने देश भर के बच्चों को प्रेरित करने और उनका मनोरंजन करने के उद्देश्य से नेशनल चैनल दूरदर्शन के साथ हाथ मिलाया है। जुलाई से शुरू हुए कई शोज जैसे एनिमेटेड सीरीज के चुने हुए एपिसोड्स, लिटिल सिंघम, किसना और शेख चिल्ली और फ्रेंड्ज़ को हर दिन डीडी नेशनल पर सुबह 8:00 बजे नेशनल चैनल पर दिखाया जा रहा है।

दक्षिण एशिया, डिस्कवरी के प्रबंध निदेशक, मेघा टाटा ने कहा, 'डिस्कवरी किड्स उन छोटे दिमागों के लिए उच्च गुणवत्ता की सामग्री लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो उन्हें प्रेरित करते हैं,' हम दूरदर्शन के साथ कुछ सबसे रोमांचक भारतीय एनीमेशन साझा कर रहे हैं। वो बच्चे जो किसी भी वजह से डिस्कवरी किड्स नहीं देख सकते हैं और जिन्हें लॉकडाउन खत्म होने के बावजूद भी घर पर ही रहना है”।

'लिटिल सिंघम' और 'किसना' जैसे शोज होंगे प्रसारित

प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, शशि शेखर वेम्पति ने कहा, “पिछले 3 महीनों में, हमने दर्शकों को आकर्षित करने और एक महामारी के साथ देश के दर्शकों के मनोरंजन के लिए बेहतरीन और आइकॉनिक शोज को ही दिखाया है। दूरदर्शन पर डिस्कवरी किड्स की प्रोग्रामिंग इस कड़ी का एक और महत्वपूर्ण अध्याय है। आगे आने और समाज की भलाई के लिए इस कंटेंट को शेयर करने के लिए मैं डिस्कवरी का आभारी हूं। ”

लिटिल सिंघम, रोहित शेट्टी पिक्चर और रिलायंस एनीमेशन के सहयोग से डिस्कवरी किड्स द्वारा लॉन्च किया गया, जो कि भारत के सबसे सफल सुपरकॉप ब्रांड और अब तक के सबसे बड़े बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर्स, 'सिंघम' का एक एनिमेटेड रूपांतरण है, जो एक बहादुर बच्चे के मज़ेदार और रोमांचकारी कारनामों को दिखाता है। अपनी शक्तियों के साथ-साथ वो अपने शहर, देश और दुनिया को बुरे लोगों और विदेशी आक्रमणों से बचाता है।

बच्चों का पॉप्युलर शो है 'शेख चिल्ली एंड फ्रेंड्ज़'

शेख चिल्ली एंड फ्रेंड्ज़, जो कि एप्सन एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सह-निर्मित है, एक मासूम लड़के शेख चिल्ली और झुंझुन नगर के अपने दोस्तों के कारनामों के इर्द-गिर्द घूमती है। उनका दिल सही जगह पर है, लेकिन उनकी योजनाएँ और कार्य उनके दोस्तों के लिए परेशानी के साथ-साथ हास्य का भी स्रोत हैं। किसना, कोस्मोस माया द्वारा सह-निर्मित, आनंदनगरी के एक साहसी और मनोरंजक युवा लड़के और अंधेरगिरी के दुष्ट राजा दुर्जन की कहानी है। अपने सुपरपावर का उपयोग करते हुए, किसना अपने दोस्तों के साथ, बुद्धि और वीरता के साथ हर समस्या को हल करने की कोशिश करता है।

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 14 के फैंस के लिए बुरी खबर, एक महीने की देरी से शुरु होगा शो