कोरोना काल में डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने फिर दिखाई दरियादिली, मुंबई पुलिस के लिए उपलब्ध कराए 11 होटल्स
| 11-07-2020 3:30 AM No Views

डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस के लिए फिर बढ़ाए मदद के हाथ, 11 होटल्स की उपलब्ध कराई सुविधा
पिछले कुछ महीनों से पूरी दुनिया कोरोना वायरस के कहर से जूझ रही है। इस वायरस से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं और हजारों लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के तमाम सिलेब्रिटीज जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अलग-अलग संस्थाओं और सरकारों को बढ़-चढ़ कर दान दे रहे हैं। इस महामारी के दौरान बॉलीवुड के कई सितारे आगे आए हैं और अपने स्तर पर मदद कर रहे हैं। सोनू सूद से लेकर अक्षय कुमार तक, कई सितारे असल जिंदगी में हीरो बनकर उभरे हैं। इस कड़ी में अब रोहित शेट्टी ने एक बार फिर मुंबई पुलिस की मदद की है।मुंबई पुलिस के लिए 11 होटल्स कराए उपलब्ध

Source - Pinterest
बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी और मजबूरी को समझते हुए मदद के हाथ बढ़ाएं। दरअसल, रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस को उनके 11 होटल्स उपलब्ध कराए हैं। रोहित शेट्टी की इस मदद के बाद मुंबई के सीपी (कमिश्नर ऑफ पुलिस) परम बीर सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी है।