शशि कपूर के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी अनसुनी बातें...

author-image
By Sangya Singh
New Update
शशि कपूर के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी अनसुनी बातें...
  • अली पीटर जॉन की Witnessing Wonders से...

शशि कपूर के जन्मदिन पर आप भी जानिए ये दिलचस्प बातें...

बॉलीवुड में जब भी कूल एक्टर्स की बात होती है तो उसमें गुजरे जमाने के एक्टर शशि कपूर का नाम भी जरूर याद आता है। तो आज शशि कपूर के जन्मदिन पर आइए हम आपको बताते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें। शशि कपूर ने इंडस्ट्री में कई सारी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने कई सारी सोलो हिट भी दी और करियर के अंतिम समय में वे पैरेलल सिनेमा में भी काफी सक्रिय रहे।

शशि कपूर अपने पिता पृथ्वीराज कपूर और अपने दो बड़े भाइयों राज कूपर और शम्मी कपूर से प्रेरित होकर बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे। शशि कपूर ने राज कूपर की फिल्म ‘आवारा’ से बाल कलाकार के रूप में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने जूनियर राज कपूर की भूमिका निभाई थी।

वो यश चोपड़ा ही थे जिन्होंने पहली बार अपने भाई बी आर चोपड़ा की फिल्म 'धरमपुत्र' डायरेक्ट करते हुए, शशि कपूर को उसी फिल्म में लीड रोल के लिए ब्रेक दिया। हालांकि वो फिल्म फ्लॉप हो गई और उसके बाद शशि कपूर को काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा। लेकिन, उसके बाद भी शशि कपूर और यश चोपड़ा एक दूसरे के अच्छे दोस्त रहे। इसके कुछ समय बाद शशि कपूर ने यश चोपड़ा की वक्त, दीवार, त्रिशुल, सिलसिला और कभी-कभी जैसे बड़ी फिल्मों में काम किया।

शशि कपूर को इंग्लिश थिएटर से था खास लगाव

कुछ साल बाद शशि कपूर ने दो नए फिल्ममेकर्स सूरज प्रकाश और हीरेन खेरा के साथ फिल्म 'जब जब फूल खिले' में काम किया। ये फिल्म सुपरहिट रही और इसके बाद ही शशि कपूर का फिल्मी करियर बुलंदियों को छूने लगा।

शशि कपूर को इंग्लिश थिएटर से खास लगाव था। जहां वो अक्सर जाया करते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात जेनिफर केंडल से हुई। शशि कपूर और जेनिफर एक दूसरे को पसंद करने लगे और दोनों में प्यार हो गया। लेकिन दोनों के परिवार को उनका ये रिश्ता मंजूर नहीं था। लेकिन इसके बावजूद दोनों ने शादी कर ली।

बुरे समय में अमिताभ बच्चन ने दिया साथ

शशि कपूर के करियर में एक ऐसा समय भी आया, जब वो बहुत व्यस्त रहने लगे थे। उनके पास काम इतना ज्यादा आने लगा था कि कभी वो एक के बाद दूसरे स्टूडियो में जाते। कभी एक से दूसरे फ्लोर में जाते और कभी तो उनके पास इतना कम समय होता था कि अपनी अलग फिल्म की शूटिंग के लिए वो केवल एक शर्ट ही बदल पाते थे।

शशि कपूर को उनके करीबी लोग प्यार से ‘शशि बाबा’ कहकर पुकारते थे। शशि कपूर को उस दौर की यंग एक्ट्रेसेस जैसे शबाना आज़मी और स्मिता पाटिल बहुत पसंद थीं। वो उनकी बहुत तारीफ करते थे और कई बार तो मज़ाक में उन्हें छेड़ते भी रहते थे। यहां तक की कुछ समय के लिए उनके और शबाना आज़मी के बीच अफेयर की अफवाहें भी आईं थीं।

दिलीप कुमार के साथ फिल्म बनाना था सपना

शशि कपूर उस समय बहुत टूट गए थे जब उनके द्वारा प्रोड्यूस की गईं सभी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं। तब सिर्फ अमिताभ बच्चन ही इनके एक ऐसे दोस्त थे जो उनके बुरे वक्त में हमेशा उनके साथ खड़े रहे। दोनों एक दूसरे को भाई की तरह प्यार करते थे।

शशि कपूर को अपने पूरे जीवन में इस बात का पछतावा रहा कि वो दिलीप कुमार के साथ फिल्म नहीं बना पाए। जिसमें वो दिलीप कुमार को लीड रोल में लेना चाहते थे, यहां तक कि उन्होंने उस फिल्म की स्क्रिप्ट भी पूरी कर ली थी। लेकिन शायद किस्मत को ये मंजूर नहीं था और फिल्म बनने से पहले ही शशि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

ये भी पढ़ें- जानिए, शबाना आज़मी के एक्सीडेंट की फोटो वायरल होते ही, उनके परिवार का हुआ था कैसा हाल ?

Latest Stories