'शुभ मंगल ज़्यादा सावधान' की स्टार कास्ट ने सोशल मीडिया पर बदला अपना नाम

author-image
By Mayapuri Desk
'शुभ मंगल ज़्यादा सावधान' की स्टार कास्ट ने सोशल मीडिया पर बदला अपना नाम
New Update

शुभ मंगल ज़्यादा सावधान

इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है और आयुष्मान खुराना और जितेंद्र कुमार अभिनीत शुभ मंगल ज़्यादा सावधान का ट्रेलर रिलीज हो चूका है। हितेश केवल्या द्वारा निर्देशित ये फिल्म एक समलैंगिक प्रेम कहानी पर आधारित है| जो इस विषय पर एक बहुत ही महत्वपूर्ण सन्देश देती हैं| एंटरटेनमेंट और हंसी से भरे इस फिल्म में इसके प्रमुख अभिनेताओं के संघर्ष को दर्शाया है जिसमें वो अपने रिश्ते के बारे में अपने परिवार और समाज को समझाने की कोशिश करते हैं। इस रॉम-कॉम फिल्म में मानवी गगरू, गजराज राव, नीना गुप्ता, मनु ऋषि चड्ढा, सुनीता राजवार और पंखुरी अवस्थी की प्रमुख किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे|
एक तरफ जहां बॉलीवुड सितारों और दर्शकों ने पहले से ही फिल्म को एक ब्लॉकबस्टर का तगमा दे दिया है तो वहीं फिल्म की स्टारकास्ट ने सोशल मीडिया पर एक मज़ेदार मुहीम शुरू की है| जिसमें उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने नाम के बीच में ज़्यादा शब्द जोड़ लिया है| आयुष्मान खुराना अब 'आयुष्मान ज़्यादा खुराना', नीना गुप्ता अब 'नीना ज़्यादा गुप्ता, मानवी 'मानवी ज़्यादा गगरू ', गजराज राव' गजराज ज्यादा राव ' को गए हैं वहीँ फिल्म के निर्माता आनंद एक रॉय का ट्विटर हैंडल आनंद ज्यादा एल राय हो गया है| अब ये हुई न दिलचस्प बात!
अब फिल्म की स्टार कास्ट नई अपना ट्विटर हैंडल बदल दिया है तो हम भी इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि ये फिल्म हमें 'ज़्यादा' एंटरटेनमेंट देगी जिसका हमें इंतज़ार था| आयुष्मान खुराना स्टारर 'शुभ मंगल ज़्यादा सावधान' एक ऐसी फैमिली एंटरटेनर फिल्म है जो प्यार, रिश्तों और समलैंगिकता के बारे में बात करती है| फिल्म में नीना गुप्ता, गजराज राव, जीतेन्द्र कुमार और मानवी गगरू ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भूषण कुमार की टी-सीरीज़ और आनंद एल राय की कलर येलो प्रोडक्शन ने मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस किया है| हितेश केवल्या द्वारा निर्देशित यह फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- आयुष्मान खुराना से पहले ये बॉलीवुड स्टार्स भी निभा चुके हैं ‘गे’ का रोल
#Ayushmann Khurrana #Shubh Mangal Zyada Saavdhan #Shubh Mangal Zyada Saavdhan trailer #Shubh Mangal Zyada Saavdhan ayushmann khurrana
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe