अनुराग कश्यप बने टिकटॉक स्टार, बेटी आलिया ने शेयर किया Funny Video

author-image
By Sangya Singh
New Update
अनुराग कश्यप बने टिकटॉक स्टार, बेटी आलिया ने शेयर किया Funny Video

अनुराग कश्यप ने बेटी आलिया के साथ किया मजेदार डांस, बनाया टिकटॉक वीडियो

मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप हमेशा ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, और समाज और बॉलीवुड से जुड़े हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। वो अक्सर अपने विवादित ट्वीट्स की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। वो स्वभाव से भी काफी गंभीर ही रहते हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक नया रूप सामने आया है। अनुराग कश्यप का ये नया रूप उनके फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। दरअसल, इन दिनों अनुराग कश्यप टिकटॉक पर भी एक्टिव हो गए हैं और अपनी आलिया के साथ टिकटॉक पर वीडियो बना रहे हैं।

https://www.tiktok.com/@aaliyahkashyap/video/6835916123372850437

बेटी ने शेयर किया वीडियो

अनुराग कश्यप का टिकटॉक वीडियो उनकी बेटी ने शेयर किया है। इस वीडियो में अनुराग कश्यप अपनी बेटी के साथ काफी फनी अंदाज में मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। आपको बता दें कि अनुराग की बेटी आलिया टिकटॉक पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने ढेरों वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब आलिया ने पिता अनुराग कश्यप के साथ अपना फनी वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आलिया अपने पिता के साथ मस्ती में डांस करती दिखाई दे रही हैं। आलिया जो स्टेप्स कर रही हैं, अनुराग उनको फॉलो करते दिखाई दे रहे हैं।

https://www.tiktok.com/@aaliyahkashyap/video/6835913175603399942

अनुराग का डांस देखकर हंसने लगी बेटी

लेकिन कुछ ही देर बाद अनुराग अपने खुद के स्टेप्स पर डांस करने लगते हैं। उनके फनी स्टेप्स देखकर बेटी आलिया को हंसी आने लगती है। आलिया ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, पापा अपने में ही एन्जॉय कर रहे हैं। आलिया के इस वीडियो लोग बार-बार देख रहे हैं और पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा आलिया ने एक और वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें दोनों मिलकर एक सीन को रीक्रिएट करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, इस वीडियो में अनुराग कश्यप को लिप सिंक करते हुए देखना और भी ज्यादा मजेदार है।

ये भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या-नताशा स्टानकोविच ने सेलिब्रेट किया बेबी शावर, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

Latest Stories