साथिया से लेकर विवेगम तक.. विवेक ओबरॉय की फिल्में क्वारंटाइन में करेंगी आपका भरपूर मनोरंजन

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
साथिया से लेकर विवेगम तक.. विवेक ओबरॉय की फिल्में क्वारंटाइन में करेंगी आपका भरपूर मनोरंजन

विवेक ओबरॉय की फिल्में बोरियत दूर भगाने में करेंगी मदद, नहीं होंगे घर में बोर

21 दिनो के लिए देश में पूरी तरह से लॉकडाऊन है। इसके अलावा भी कोरोनावायरस के चलते लोग सेल्फ क्वारंटाइन में चले गए हैं। जो घर से ऑफिस का काम कर रहे हैं उनका तो टाइम पास हो रहा है  लेकिन बहुत से लोग ऐसे हैं जो अब परेशान हो चुके हैं। ऐसे में करें तो करें क्या...तो आप बोर ना हो इसलिए हम आपके लिए लाए हैं विवेक ओबरॉय की फिल्में देखने का आइडिया। यकीन मानिए...आप बिल्कुल भी बोर नहीं होंगे। 

अब आप कहेंगे विवेक ओबरॉय की तो ढेरों फिल्में हैं और सब की सब पसंद आए ये ज़रूरी नहीं। तो ठहरिए जनाब, आपकी ये समस्या भी हम सुलझा देते हैं। हम आपके लिए विवेक ओबरॉय की फिल्में छांटकर लाए हैं ताकि आपका समय आसानी से कट सके। वो पांच फिल्में जो आपको ज़रूर देखनी चाहिए।  

विवेक ओबरॉय की फिल्में (Vivek Oberoi Movies)

1. साथिया

साथिया से लेकर विवेगम तक.. विवेक ओबरॉय की फिल्में क्वारंटाइन में करेंगी आपका भरपूर मनोरंजन

Source - Youtube 

एक ऐसे युवा कपल की रोमांटिक कहानी जो अपने माता-पिता के खिलाफ जाकर शादी करते हैं। लेकिन प्रेम विवाह के बाद जब जीवन में कुछ तकलीफें आती हैं तो कैसे उनका सामना करते हैं। इसी सब्जेक्ट पर बेहद ही खूबसूरत फिल्म है साथिया।

2. कंपनी 

साथिया से लेकर विवेगम तक.. विवेक ओबरॉय की फिल्में क्वारंटाइन में करेंगी आपका भरपूर मनोरंजन

विवेक ओबरॉय की फिल्में जिनमें उनकी बेहतरीन अदाकारी साफ नज़र आती है। उनमें शामिल है कंपनी। क्राइम फिक्शन इस मूवी से ही विवेक ओबरॉय को असली पहचान मिली। इस फिल्म में विवेक ओबरॉय की बेहतरीन एक्टिंग का नमूना देखने को मिला था। इस फिल्न में मुंबई के एक गैंग की कहानी है जिसमें शामिल विवेक अपना अलग गिरोह बनाने की कोशिश करता है। 

3. ओमकारा

साथिया से लेकर विवेगम तक.. विवेक ओबरॉय की फिल्में क्वारंटाइन में करेंगी आपका भरपूर मनोरंजन

Source - Bollywood Hungama

इस फिल्म में विवेक ओबरॉय केसु के किरदार में नज़र आए थे। फिल्म में इनका दमदार रोल था। विवेक ओबरॉय के अलावा सैफ अली खान और अजय देवगन जैसे दिग्गज कलाकार इस फिल्म में थे। इसके बावजूद विवेक ने एक अलग ही छाप इस फिल्म में छोड़ी थी। इसीलिए ये फिल्म इस वक्त बेहतरीन टाइमपास साबित हो सकती है। 

4. कुरबान

साथिया से लेकर विवेगम तक.. विवेक ओबरॉय की फिल्में क्वारंटाइन में करेंगी आपका भरपूर मनोरंजन

Source - Netflix

एक रोमांचक प्रेमकहानी कुरबान बेहतरीन फिल्म हैं जिसमें सैफ अली खान, करीना कपूर और दीया मिर्जा दैसे कलाकार थे। वहीं आतंकी पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में विवेक ओबरॉय एक न्यूज़ रिपोर्टर के रोल में नज़र आए थे। और उनके अभिनय को काफी सराहा गया था। विवेक ओबरॉय की फिल्में जिन्हे क्वारंटाइन के दौरान देखा जा सकता है। उनमें कुरबार को शामिल किया जा सकता है। 

5. विवेगम

साथिया से लेकर विवेगम तक.. विवेक ओबरॉय की फिल्में क्वारंटाइन में करेंगी आपका भरपूर मनोरंजन

Source - Patrika

विवेक ओबरॉय से जुड़ी बेहतरीन बात ये है कि उनका जादू बॉलीवुड फिल्मों में ही नहीं बल्कि साउथ इंडस्ट्री में भी चलता है। उनकी साउथ में भी कई फिल्में आई हैं जिनमें से एक है विवेगम। इस फिल्म में उन्होने नेगेटिव रोल निभाया था। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म को भी क्वारंटाइन में समय बिताने के लिए देखा जा सकता है।

और पढ़ेंः आइसोलेशन में घर बैठे देखिए इमरान हाशमी की ये 5 फिल्में

Latest Stories