अजय देवगन की फ़िल्म गोलमाल अगेन से होगी न्यूज़ीलैंड में सिनेमाघरों की ओपनिंग

author-image
By Sangya Singh
New Update
अजय देवगन की फ़िल्म गोलमाल अगेन से होगी न्यूज़ीलैंड में सिनेमाघरों की ओपनिंग

न्यूजीलैंड में सबसे पहले रिलीज होगी गोलमाल अगेन

कोरोन वायरस महामारी की वजह से दुनियाभर में सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया था। वहीं, अब जिन देशों में इस वायरस का प्रकोप खत्म हो गया है या फिर कम हो रहा है। वहां, फिर से सभी चीजें पहले की तरह पटरी पर आ रही हैं। दरअसल, न्यूजीलैंड में अब सिनेमाघरों को दोबारा से खोलने की तैयारी चल रही है। ऐसे में खबर आ रही है कि न्यूजीलैंड में सिनेमाघरो की ओपनिंग अजय देवगन की फिल्म गोलमाल अगेन से होगी। इस बात की जानकारी रिलायंस एंटरटेनमेंट से एक ट्वीट करके दी है।

गोलमान अगेन कोविड 19 के बाद दिखायी जाने वाली पहली हिंदी फ़िल्म

रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अपने ट्वीट में लिखा है, कीवीज़ थिएटर्स में लौट रहे हैं और गोलमान अगेन कोविड 19 के बाद दिखायी जाने वाली पहली हिंदी फ़िल्म बन गयी है। इस नई शुरुआत के लिए चीयर्स। आपको बता दें कि रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म गोलमाल अगेन साल 2017 में दिवाली पर रिलीज हुई थी। ये गोलमाल सीरीज की चौथी फिल्म है और अजय देवगन के करियर की पहली फिल्म जिसने 200 करोड़ क्लब में एंट्री की थी।

न्यूजीलैंड में गोलमान अगेन के साथ 25 जून से सिनेमाघरों की ओपनिंग

रोहित शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम पर ये जानकारी शेयर करते हुए लिखा- न्यूज़ीलैंड ने गोलमाल अगेन को सिनेमाओं में फिर रिलीज़ करने का फ़ैसला किया है। इसके बाद यह कोविड 19 पैनडेमिक के बाद रिलीज़ होने वाली पहली फ़िल्म बन गयी है। न्यूज़ीलैंड अब कोविड मुक्त हो चुका है और गोलमाल अगेन के साथ 25 जून से सिनेमाघर खुल रहे हैं। जैसा कि किसी ने कहा है- शो चलता रहना चाहिए। आपको बता दें कि गोलमाल अगेन में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, प्रकाश राज और नील नितिन मुकेश ने मुख्य निभाई थी। फ़िल्म में परिणीति चोपड़ा ने फीमेल लीड रोल निभाया था

ये भी पढ़ें- एस एस राजामौली की RRR में अजय देवगन निभाएंगे स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका

Latest Stories