Happy Birthday Sonu Nigam : 'संदेसे आते हैं' से लेकर 'कल हो ना हो' तक सुनिए सोनू निगम के कुछ बेहतरीन गाने

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
Happy Birthday Sonu Nigam : 'संदेसे आते हैं' से लेकर 'कल हो ना हो' तक सुनिए सोनू निगम के कुछ बेहतरीन गाने

Happy Birthday Sonu Nigam : जन्मदिन के इस खास मौके पर सुनिए सोनू निगम के कुछ बेहतरीन गाने

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम अपनी बेहतरीन आवाज और गानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक के अपने करियर में न जाने कितने सुपरहिट सॉन्ग दिए हैं। उनका जन्म 30 जुलाई, 1973 को हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था। आज सोनू निगम अपने परिवार और फैंस के साथ अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। हिंदी के अलावा सोनू निगम ने अंग्रेजी, कन्नड़, बंगाली, उड़िया, पंजाबी, तमिल, मैथिली, भोजपुरी, नेपाली और मराठी भाषा में भी गाने गाए हैं। अपनी गायकी के लिए सोनू निगम को कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। आज हम आपको सोनू ​निगम के जन्मदिन(Happy Birthday Sonu Nigam) पर उनके कुछ बेहतरीन गाने सुनाते हैं...

गाना - अभी मुझ में कहीं

>

गाना - मुझे रात दिन बस

>

गाना - इस कदर प्यार है तुमसे

>

सोनू निगम का रुझान बचपन से ही संगीत की ओर था। एक वक्त ऐसा था जब वो शादियों में गाया करते थे। चार साल की उम्र से सोनू निगम अपने पिता अगम निगम के साथ स्टेज शोज, पार्टियों और शादियों में गाना गाने लगे थे।

गाना - सौ दर्द

>

गाना - बिजुरिया

>

गाना - दीवाने होके हम

>

1995 में सिंगिंग रियलिटी शो 'सारेगामा' को होस्ट करके सोनू निगम को बड़ी पहचान मिली। इसी बीच वो टी सीरीज के मालिक गुलशन कुमार से मिले। गुलशन कुमार ने सोनू को फिल्म 'बेवफा सनम' में गाने का मौका दिया। फिल्म में उनका गाया गाना 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का' सुपरहिट रहा। इसके बाद सोनू निगम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

गाना - नजरों से नजरे मिली तो

>

गाना - जाने नहीं देंगे तुझे

>

गाना - संदेसे आते हैं

>

गाना - कल हो ना हो

>

1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' में उनका गाया गाना 'संदेसे आते हैं' सुपरहिट हुआ था। यह वो गाना था जिसने उन्हें पूरे देश का चहेता बना दिया। फिल्म 'कल हो ना हो' के टाइटल ट्रैक के लिए सोनू को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है।

ये भी पढ़ें- KGF Chapter 2 में संजय दत्त लग रहे बेहद खतरनाक, अधीरा का फर्स्ट लुक रिलीज

Latest Stories