हैरी पॉटर की लेखक जेके रोलिंग ने कैसे घर पर ही ठीक कर लिए कोरोना के लक्षण ?

author-image
By Sangya Singh
New Update
हैरी पॉटर की लेखक जेके रोलिंग ने कैसे घर पर ही ठीक कर लिए कोरोना के लक्षण ?

जेके रोलिंग ने बिना इलाज के ही ठीक किए कोरोना के लक्षण

कोरोनावायरस का खतरा पूरी दुनिया पर मंडरा रहा है। दुनियाभर के वैज्ञानिक इस वैश्विक महामारी का इलाज ढूंढने में जुटे हैं। इसी बीच एक अच्‍छी खबर आई है कि दुनियाभर में मशहूर हुए नॉवेल हैरी पॉटर की लेखक जेके रोलिंग ने बिना इलाज के घर पर ही खास तकनीक की मदद से दो सप्‍ताह बीमार रहने के बाद कोरोना वायरस के संक्रमण के लक्षणों से निजात पा ली है। उन्‍होंने खुद ट्वीट कर बताया...

मुझे कोरोनावायरस के सभी लक्षण थे। हालांकि, मेरा कोरोना टेस्‍ट नहीं किया गया था। इस बीच मैंने क्‍वींस हॉस्पिटल का एक वीडियो देखा और उसमें बताई गई तकनीक का इस्‍तेमाल कर सांस लेने की त‍कलीफ से छुटकारा पा लिया है। अब मैं पूरी तरह स्‍वस्‍थ हूं और ये वीडियो भी शेयर कर रही हूं, ताकि लोग इसका फायदा उठा सकें।

जेके रोलिंग के पति ने दी थी जानकारी

हैरी पॉटर की लेखक जेके रोलिंग ने ट्विटर पोस्ट में बताया कि इस तकनीक के बारे में उनके पति ने उन्‍हें जानकारी दी थी। उनके पति नील माइकल मूरे ब्रिटेन में डॉक्टर हैं। उन्होंने लिखा, कि मैं पूरी तरह से स्वस्थ हो गई हूं। इस तकनीक के लिए आपको कोई पैसा खर्च नहीं करना पडेगा। ये तकनीक आपके करीबियों के काम आ सकती है। इसलिए कृपया सभी क्वीन्स हॉस्पिटल के इस डॉक्टर को देखें। उन्होंने एक्सप्लेन किया है कि सांस लेने में तकलीफ के लक्षणों में कैसे आराम पाया जा सकता है।

आप भी अपना सकते हैं ये तकनीक

जेके रोलिंग के ट्वीट के बाद कई लोगों ने कंमेंट किया है कि उन्हें भी इस एक्सर्साइज से काफी फायदा हुआ है। वीडियो में क्‍वींस हॉस्पिटल के डॉक्‍टर ने बताया है कि अगर आपको अपने अंदर कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो एक बार लंबी सांस अंदर खींचे। इसके बाद इसे 5 सेकेंड तक रोकें। फिर छोड दें। ये प्रक्रिया पांच बार दोहरानी है। इसके बाद 6ठी बार में सांस अंदर खींचने और 5 सेकेंड रोकने के बाद जोर से खांसना है। खांसने के दौरान मुंह को पकडे से ढंकने की सलाह भी दी गई है।

इस तरह कोरोना के लक्षण से पाएं निजात

वीडियो में बताया गया है कि दो या तीन बार इस पूरी प्रक्रिया को दोहराने के बाद बिस्‍तर पर पेट के बल लेट जाएं और धीरे-धीरे सामान्‍य तौर पर सांस लें। डॉक्‍टर का कहना है कि इस प्रक्रिया में किसी भी सूरत में पीठ के बल नहीं लेटना है क्‍योंकि लंग्‍स हमारे शरीर में पीछे की तरफ होते हैं। अगर आप पीठ के बल लेटते हैं तो कुछ छिद्र ब्‍लॉक हो जाएंगे और आपको पूरा फायदा नहीं मिलेगा। साथ ही आराम से लेटने के दौरान तेज सांस लेने को भी मना किया गया है।

ट्विंकल खन्ना ने शेयर किया वीडियो

जेके रोलिंग के ट्वीट को बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने भी अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि इससे मदद मिल सकती है। अगर मदद नहीं भी मिली तो भी निश्चित तौर पर आपको कोई नुकसान नहीं होगा। बता दें, कि 54 साल की जेके रोलिंग ने हैरी पॉटर सीरीज की किताबें लिखी हैं। इससे वो पूरी दुनिया में मशहूर हो गई थीं। रोलिंग की किताबें लाखों की संख्या में बिकी हैं और हैरी पॉटर सीरीज कई देशों में जमकर लोकप्रिय हुई। उनके उपन्‍यासों की सीरीज पर हॉलीवुड फिल्‍म भी बन चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- कोरोना के खिलाफ एकसाथ आएंगे दुनियाभर के स्टार्स, शाहरुख-प्रियंका भी दिखेंगे साथ

Latest Stories