Advertisment

हिंदुस्तानी भाऊ ने अनुष्का शर्मा पर लगाया आरोप, ‘बुलबुल’ में देवी-देवतओं का अपमान

author-image
By Sangya Singh
New Update
हिंदुस्तानी भाऊ ने अनुष्का शर्मा पर लगाया आरोप, ‘बुलबुल’ में देवी-देवतओं का अपमान

वेब सीरिज बुलबुल पर भी उठाए जा रहे सवाल

इन दिनों लोग फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज देखना पसंद कर रहे हैं। लॉकडाउन के दिनों में वेब सीरीज ने देश के लोगों को बहुत एंटरटेन किया है। ऐसे में इस बीच कई वेब सीरिज रिलीज भी हुईं और इन वेब सीरीज को काफी लोगों ने पसंद भी किया है। वहीं, कई वेब सीरीज अपने कंटेट को लेकर विवादों में भी घिरी रहीं। ऐसे में अनुष्का शर्मा की पिछली रिलीज वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ को भी काफी विवादों का सामना करना पड़ा था। वहीं, अब उनकी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरिज बुलबुल पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। बिग बॉस 13 फेम कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास फाटक ने अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज बुलबुल पर सवालिया निशान खड़े कर दिए है।

बुलबुल में भगवान श्री कृष्ण और राधा को गंदी भाषा से अपमानित किया गया

Advertisment

एकता कपूर के बाद हिंदुस्तानी भाऊ ने अब अनुष्का शर्मा पर आरोप लगाए हैं। अनुष्का के प्रोडक्शन तले बनी वेब सीरीज बुलबुल के बारे में ट्वीट करते हुए कमेंट किया है, ‘अनुष्का शर्मा की बुलबुल वेब सीरीज में भगवान श्री कृष्ण और राधा को गंदी भाषा से अपमानित किया गया है। क्या ऐसे लोगों पर ये सरकार कार्यवाही करेगी ? अब तक एकता कपूर पर कोई भी कार्यवाही क्यों नहीं की? कब तक ऐसे लोग हमारे देश को बदनाम करेंगे?’

हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर पर भी निशाना साधा था

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा पर निशाना साधने से पहले हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर पर भी निशाना साधा था। उन्होंने एकता कपूर की वेब सीरीज 'ट्रिपल एक्स' पर भारतीय सेना का अपमान करने का बड़ा आरोप लगाया था। इस वेब सीरीज के एक सीन पर आपत्ति दर्ज कराते हुए हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास फाटक ने एकता कपूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की थी। ये मुद्दा काफी दिनों तक सुर्खियों में रहा था।

ये भी पढ़ें- पुलकित सम्राट ने कीर्ति खरबंदा संग अपने रिलेशनशप को लेकर खुलकर की बात

Advertisment
Latest Stories