बिग बॉस के हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर के खिलाफ पुलिस में FIR की दर्ज, भारतीय सैनिकों और देश के अपमान का आरोप

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
बिग बॉस के हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर के खिलाफ पुलिस में FIR की दर्ज, भारतीय सैनिकों और देश के अपमान का आरोप

बिग बॉस के हिदुस्तानी भाऊ ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताई पूरी जानकारी

बिग बॉस से घर घर में पहचान बना चुके बिग बॉस के हिंदुस्तानी भाऊ हाल ही में यू ट्यूबर कैरी मिनाती का समर्थन करके चर्चा में आए थे। और अब एक बार फिर वो सुर्खियों में हैं। उन्होने जानी मानी निर्माता एकता कपूर पर खार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। सिर्फ एकता कपूर ही नहीं बल्कि शोभा कपूर के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया गया है।

इंडियन आर्मी और देश के अपमान का लगाया है आरोप

एकता कपूर पर भारतीय सेना और देश के अपमान का आरोप लगाते हुए हिंदुस्तानी भाऊ ने ये रिपोर्ट दर्ज कराई है। एकता कपूर जानी मानी फिल्म और टेलीविज़न प्रोड्यूसर हैं। साथ ही उनकी ALT Balaji  नाम की ऐप भी है जो साल 2017 में ही लॉन्च की गई थी। ये पूरा मामला इसी ऐप और इसकी एक वेब सीरीज़ से जुड़ा है।

पोस्ट शेयर कर दी पूरी जानकारी

ये पूरा मामला क्या है और क्यों इसे लेकर आपत्ति जताई गई है। इसके बारे में बिग बॉस के हिंदुस्तानी भाऊ ने खुद वीडियो शेयर कर बताया है। जिसे उन्होने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। ये मामला ALT Balaji की वेब सीरीज़ XXX से जुड़ा है। आप पहले ये वीडियो देखें और जाने मामले की पूरी सच्चाई।

बीते रोज़ पोस्ट शेयर कर दी थी FIR कराने की जानकारी

31 मई को खुद बिग बॉस के हिंदुस्तानी भाऊ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये बात शेयर की थी। उन्होने कहा था कि कल बहुत बड़ा धमाका होने वाला है। बॉलीवुड के जाने माने चेहरे को बेनकाब करने की बात उन्होने कही थी। और आज उन्होने एकता व शोभा कपूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। इस पोस्ट में उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आदित्य ठाकरे, मुंबई पुलिस, और इंडियन आर्मी को भी टैग किया है।

बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंन्ट लिया था हिस्सा

आपको बता दें कि हिंदुस्तानी भाऊ ने बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेन्ट्स हिस्सा लिया था। और यहीं से वो घर घर में पहचाने जाने लगे। कुछ हफ्ते घर में बिताने के बाद वो घर से बाहर हो गए थे। इनका असली नाम विकास फाटक है। हाल ही में यूट्यूब बनाम टिक टॉक की लड़ाई में वो यूट्यूबर कैरी मिनाती के समर्थन में आए थे। और उन्होने अपना टिक टॉक अकाउंट भी डिलीट कर दिया था।

और पढ़ेंः Wajid khan Death : बॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का हुआ निधन

Latest Stories