Bollywood Holi Party : इंडस्ट्री में इन बॉलीवुड सेलेब्स की होली पार्टी के होते हैं खूब चर्चे

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
Bollywood Holi Party : इंडस्ट्री में इन बॉलीवुड सेलेब्स की होली पार्टी के होते हैं खूब चर्चे

कपूर से लेकर बच्चन तक की होली पार्टी का बॉलीवुड में है जलवा(Bollywood Holi Party)

होली यानि बॉलीवुड की जान। यूं तो बॉलीवुड में हर त्यौहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में होली(Holi Party in Bollywood) की तो बात ही कुछ और है। होली की खुमारी यहां सिर चढ़कर बोलती है। शायद ही कोई कोई बॉलीवुड स्टार्स ऐसा होगा जो होली खेलना पसंद ना करता हो।

एक समय था जब फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी और फेमस होली आर के स्टूडियोज़ में खेली जाती थी। इंडस्ट्री का हर छोटा बड़ा एक्टर इस होली का हिस्सा बनने के लिए खुद को खुशनसीब समझता था। और इस होली का पूरा इंतज़ाम राजकपूर की तरफ से किया जाता था। दिन भर होली की मस्ती और फिर शाम को खाने पीने के बाद ही लोग अपने अपने घर की तरफ रवाना होते थे। लेकिन वो होली अब बीते ज़माने की बात हो गई। उस होली की शान राजकपूर जी के साथ ही चली गई।

अब बॉलीवुड के कई सुपरस्टार करते हैं होली पार्टी(Famous Holi Party in Bollywood)

भले ही राजकपूर के ज़माने में बॉलीवुड होली की धूम कुछ अलग ही होती थी। लेकिन अब भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कुछ शख्सियत ऐसी हैं जिनकी होली पार्टी के चर्चे खूब होते हैं। हर कलाकार इन होली पार्टियों का हिस्सा बनना चाहता है। आज हम बॉलीवुड की उन्ही फेमस होली पार्टीज़(Bollywood Holi Party) की चर्चा करने जा रहे हैं।

1. बच्चन की होली

Bollywood Holi Party : इंडस्ट्री में इन बॉलीवुड सेलेब्स की होली पार्टी के होते हैं खूब चर्चे

Source - News 18

अगर बॉलीवुड की फेमस होली की बात करेंगे तो अमिताभ बच्चन का नाम ज़रूर आता है। अमिताभ बच्चन लंबे अर्से से होली पार्टी का आयोजन अपने बंगले पर करते रहे हैं। और इनकी होली के चर्चे बॉलीवुड गलियारों(Bollywood Holi Party)में ज़रूर होते हैं। बच्चन परिवार की साल 2004 की होली सबसे ज्यादा चर्चा में रही थी क्योंकि इस होली में शाहरूख खान और नेता अमर सिंह का पैच अप हो गया। एक अवॉर्ड सेरेमनी में दोनों के बीच कुछ तल्खियां आ गई थी। लेकिन बच्चन परिवार की इस होली ने सब ठीक कर दिया।

2. अख्तर की होली

Bollywood Holi Party : इंडस्ट्री में इन बॉलीवुड सेलेब्स की होली पार्टी के होते हैं खूब चर्चे

Source - Rediff

जावेद अख्तर और शबाना आज़मी भी होली की पार्टी का आयोजन खास तौर से करते रहे हैं। इनकी होली पार्टी भी बॉलीवुड(Bollywood Holi Party) में काफी फेमस है। ये पिछले 40 सालों से होली पार्टी का आयोजन करते आए हैं और आज तक ये परंपरा कायम है। दरअसल, शबाना आज़मी के पिता कैफी आज़मी अपने घर हमेशा होली पार्टी करते थे और शबाना ने इस परंपरा को आज भी ज़िंदा रखा है।

3. कपूर की होली

Bollywood Holi Party : इंडस्ट्री में इन बॉलीवुड सेलेब्स की होली पार्टी के होते हैं खूब चर्चे

Source - Bollywood Direct

एक समय था जब बॉलीवुड में होली(Bollywood Holi Party) का मतलब होता था आर के स्टूडियोज़ की होली। कभी पृथ्वीराज कपूर ने इस होली परंपरा का आगाज़ किया था और इसे आगे लेकर गए राज कपूर जी। जिन्होने बॉलीवुड की होली पार्टी को फेमस कर दिया। भले ही आज आर के स्टूडियोज़ और राज कपूर दोनों ही नहीं हैं लेकिन होली मनाने की इस पंरपरा को कपूर खानदान ने आज भी ज़िंदा रखा है। हालांकि अब कपूर्स की होली पार्टी का रंग और ढंग दोनों ही बदला बदला नज़र आता है। इसे अब केवल नाम के लिए मनाया जाता है।

4. एकता कपूर की होली

Bollywood Holi Party : इंडस्ट्री में इन बॉलीवुड सेलेब्स की होली पार्टी के होते हैं खूब चर्चे

फिल्म और टेलीविज़न प्रोड्यूसर एकता कपूर की होली के भी क्या कहने। इस होली की खासियत ये है कि इसमे केवल फिल्म इंडस्ट्री के ही नहीं बल्कि छोटे पर्दे के कलाकार भी शामिल होते हैं। यानि पूरी मनोरंजन इंडस्ट्री एक साथ मिलकर खूब धूम(Bollywood Holi Party) मचाती है। एकता कपूर होली का आयोजन शानदार तरीके से करती हैं। एक तरफ रंगो से सराबोर सितारे और दूसरी तरफ डीजे की धूम।

और पढ़ेंः पार्टी में पहुंचे थे ऐसे… लेकिन जब निकले तो रंगो से ऐसा था बॉलीवुड सेलेब्स का हाल, देखें तस्वीरें

Latest Stories