बंद कमरे में मृत मिले हॉलीवुड मूवी Twilight के एक्टर ग्रेगरी टायरे और उनकी गर्लफ्रेंड!

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
बंद कमरे में मृत मिले हॉलीवुड मूवी Twilight के एक्टर ग्रेगरी टायरे और उनकी गर्लफ्रेंड!

महज़ 30 साल के थे ग्रेगरी टायरे, मौत की वजहों का पता नहीं

हॉलीवुड मूवी Twilight अगर आपने देखी है तो आप एक्टर ग्रेगरी टायरे को भी बखूबी जानते होंगे। ख़बर है कि इस एक्टर की मौत हो गई है और वो बंद कमरे में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मृत पाए गए हैं।

जी हां...इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। उनके लिए इस सच्चाई पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है।

13 मई को हुई है दोनों की मौत

ये पूरा वाक्या 13 मई का है जब एक्टर का कज़िन उनकी तलाश में ग्रेगरी टायरे के लास वेगस स्थित अपार्टमेंट में पहुंचा जहां पर वो दोनों मृत पाए गए। जिसकी जानकारी बाद में स्थानीय अधिकारियों को दी गई। महज़ 30 साल के ग्रेगरी अपनी 27 साल की गर्लफ्रेंड नताली के साथ अपार्टमेंट में थे। वहीं शुरूआती जांच में इसे आपराधिक घटना मानने से इंकार किया गया है।

Twilight मूवी में निभाया था अहम किरदार

आपको बता दें कि हॉलीवुड फिल्म Twilight 2008 में रिलीज़ हुआ थी। और इस फिल्म में ग्रेगरी टायरे बेला स्वान के क्लासमेट के रोल में नज़र आए थे। फिल्म में इनके किरदार का नाम था - टायलर क्राउली। और इस रोल की वजह से वो काफी पॉपुलर हुए थे। ना सिर्फ उनके रोल को बल्कि इस फिल्म को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। ग्रेगरी का जन्मदिन भी कुछ ही महीने पहले था और इस मौके पर उन्होने एक लंबी चौड़ी पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर खुद को विश किया था। उनकी एक 10 साल की बेटी अलाया भी है।

ग्रेगरी के निधन पर फैंस जता रहे हैं दुख

वहीं जैसे ही ग्रेगरी टायरे के निधन की ख़बर उनके फैंस को और को-स्टार को मिली तो वो हैरान हैं और उन्हें याद भी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके को एक्टर एडी गाथेगी ने भी ग्रेगरी टायरे को याद किया और उनकी मौत पर अफसोस जताया है। उन्होने लिखा - ट्विलाइट के अपने छोटे भाई ग्रेगरी टायरे बॉयेस और उनकी गर्लफ्रेंड के निधन से दुखी हूं। वे अभी काफी युवा थे। दुखी दिन। दोनों की आत्म को शांति मिले।

वहीं इनके फैंस ने भी इनकी आत्मा की शांति की दुआ की है।

और पढ़ेंः  अगर सच्ची ऐतिहासिक कहानियों पर आधारित फिल्मों के हैं शौकीन , तो ये फिल्में करेंगी आपका मनोरंजन

Latest Stories