/mayapuri/media/post_banners/3fc4307481c382e5ec4cc5f5d5304c8602f4704451c55c7bcbf75ec69e7491e2.jpg)
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए डेट पर जायेंगे , फैंस को करना होगा ये काम
इस वक्त पूरा देश कोरोना वायरस से परेशान है। इस वायरस की वजह से दिहाड़ी मजदूरों को काफी नुकसान हुआ है। अब इन मजदूरों की मदद के लिए अर्जुन और उनकी बहन अंशुला ने एक खास तरीका निकाला है। अर्जुन कपूर वैसे तो इन दिनों मलायका अरोरा के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर ख़बरों में रहते हैं, मगर अब वो किसी और के साथ डेट पर जाने की प्लानिंग कर रहे है। हालांकि, अर्जुन जिस मक़सद से किसी और को डेट करने के जा रहे है, उसके बारे में जानकर मलायका अरोरा ख़ुद उन्हें सलाम करेंगी। दरअसल, अर्जुन डेली वेज वर्कर्स की मदद के लिए एक कार्यक्रम के तहत कुछ लोगों के साथ वर्चुअल डेटिंग करेंगे।
दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए डेट पर जाएंगे
/mayapuri/media/post_attachments/9280832d2f5b5e592a078c389e61bc43f56d59c1da7a4c34315197f605125d77.jpg)
Source - Hindustaan
देश में कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ जंग में हर कोई अपने स्तर से साथ दे रहा है। लॉकडाउन की वजह से सबसे बुरी मार डेली वेज वर्कर्स पर पड़ी है, जिनकी आमदनी पूरी तरह बंद हो गई है। इनकी मदद के लिए कई लोग आगे आये हैं। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ भी डेली वेज वर्कर्स की लगातार सहायता कर रहे हैं। अब अर्जुन कपूर ने अनोखे अंदाज़ में डेली वेड वर्कर्स की मदद का इरादा किया है, जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके दी है।
इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को दिया साथ डिनर का ऑफर
/mayapuri/media/post_attachments/54cf995ac6f90b01abe93098625052e5b87790d28e1f068347908de42f933655.png)
Source - Instagram
अर्जुन अपनी बहन अंशुला की एनजीओ फैन काइंड के ज़रिए डोनेशन जुटा रहे हैं। अर्जुन कहते हैं कि देश में एक वर्ग ऐसा है, जिस की आमदनी पर इस संकट की वजह से बहुत बुरा असर पड़ा है। वो अपने परिवार को बचाने के लिए जूझ रहे हैं। इनमें आपके फेवरिट चाट वाले भैया, कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, कुली, धोबी, रिक्शा चलाने वाले लोग हैं। लॉकडाउन की वजह से वो बाहर जाकर आजीविका नहीं कमा सकते। फैन काइंड, गिव इंडिया और मैं, ऐसे गंभीर डेली वेज वर्कर्स के लिए नगद रुपये देकर मदद कर रहे है।
आपको करना है ये काम
गिव इंडिया ने देशभर में ऐसे 60 हज़ार परिवार चुना है, जिन्हें मदद की बेहद ज़रूरत है। इंस्टाग्राम पोस्ट में अर्जुन ने एक लिंक दिया है, जिस पर जाकर डोनेट करना है। यह सारा पैसा ज़रूरतमंदों की मदद के लिए जाएगा।
इसके बाद अर्जुन बताते हैं कि थैंक्स गिविंग के रूप में पांच लकी विनर्स चुने जाएंगे, जो उनके साथ वर्चुअल डेट करेंगे। अर्जुन चुने गये लोगों को वीडियो लिंक भेजेंगे और उनके साथ अपने-अपने घरों में बैठकर डिनर करेंगे और बातचीत करेंगे। '11 अप्रैल को मैं वीडियो चैट के जरिए पांच लकी विनर्स से मिलूंगा, थोड़ी हंसी मजाक करूंगा और हम साथ में खाना खाएंगे। आप लोग अपने घर पर होंगे, मैं अपने घर पर रहूंगा, लेकिन वीडियो कॉल के जरिए हम साथ खाना खाएंगे।'
/mayapuri/media/post_attachments/444d9b69f702afcad26a6e59b8caa02cbfcfe6d467bd71c4ef51122dbeaa5511.png)
Source - Instagram
बता दें कि अभी हाल ही में अर्जुन ने पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्होंने सीएम राहत कोष के अलावा पांच अन्य संस्थाओं को डोनेशन दिया है।
ये भी पढ़ें– कोरोना के खिलाफ एकसाथ आएंगे दुनियाभर के स्टार्स, शाहरुख-प्रियंका भी दिखेंगे साथ
 Follow Us
 Follow Us
                /mayapuri/media/media_files/2025/10/24/cover-2664-2025-10-24-21-48-39.png)