“जावेद अख्तर ने कंगना को घर बुलाया और धमकी दी कि वो”..... ट्विटर पर रंगोली चंदेल ने फिर खोली किसी की पोल (Rangoli chandel on Javed Akhtar)

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
“जावेद अख्तर ने कंगना को घर बुलाया और धमकी दी कि वो”..... ट्विटर पर रंगोली चंदेल ने फिर खोली किसी की पोल (Rangoli chandel on Javed Akhtar)

रंगोली चंदेल ने जावेद अख्तcर ही नहीं बल्कि महेश भट्टी को भी निशाने पर लिया है। दोनों के खिलाफ शेयर अपनी पोस्ट में रंगोली ने उन्हे फासिस्ट तक कह दिया है। रंगोली चंदेल की ये पोस्ट तेज़ी से वायरल हो रही है।

Rangoli Chandel on Javed Akhtar: रंगोली चंदेल ने ट्विटर पर फिर उगली आग

कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल अक्सर पंगा लेती ही रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा कोई मुद्दा या फिर देश से जुड़ा कंगना और रंगोनी दोनों ही अपने मन की बात ज़ाहिर करने से पीछे नहीं हटती, फिर चाहे उस पर विवाद ही क्यों ना हो जाए। इसलिए तो कंगना को पंगा क्वीन तक कहा जाने लगा है। लेकिन इन दिनों कंगना से ज्यादा उनकी बहन और मैनेजर रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव हैं और लगातार किसी ना किसी को निशाने पर ले रही हैं। फिल्मफेयर अवॉर्ड मिलने पर आलिया और अनन्या को जमकर कोसा तो अब उन्होने जावेद अख्तर पर जुबानी बाण(Rangoli Chandel on Javed Akhtar) दागे हैं। और गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हे फासिस्ट तक कह दिया है।

जावेद अख्तर को लेकर क्या बोलीं रंगोली चंदेल(Rangoli chandel on Javed Akhtar)

गीतकार जावेद अख्तर को लेकर रंगोली चंदेल ने ट्वीट किया है उन्होने कहा – “जावेद अख्तर जी ने कंगना को घर बुलाया और धमकी दी कि वो ऋतिक से सॉरी कहें, महेश भट्ट जिन्होने कंगना पर चप्पल फेंकी क्योंकि उसने सुसाइड बॉम्बर की भूमिका से इंकार कर दिया, वह पीएम को फासिस्ट करते हैं, चाचा जी आप दोनों क्या हो फिर?” रंगोली ने जैसे ही ये ट्वीट किया तो लोगों के इस पर खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं। कोई रंगोली चंदेल का सपोर्ट करता नज़र आ रहा हैं तो कोई महेश भट्ट और जावेद अख्तर को सही ठहरा रहा है। वहीं इन सब के बीच कुछ मज़ेदार रिएक्शन भी पढ़ने को मिल रहे हैं।

आलिया भटट् पर भी रंगोली ने कसा है तंज(Rangoli Chandel on Alia Bhatt)

रंगोली चंदेल के जावेद अख्तर(Rangoli Chandel on Javed Akhtar) और महेश भट्ट के खिलाफ आग उगलने से कुछ ही घंटों पहले उन्होने आलिया भट्ट पर भी ज़बरदस्त तंज कसा है।

एक के बाद एक रंगोली ने कई कमेंट आलिया को लेकर किए जिसमें से एक में उन्होने कहा 'गली ब्वॉय' में आलिया ने एक बुर्के वाली का रोल निभाया। उतना काफी था लिब्रेंडस को। उनकी बेस्ट एक्ट्रेस इस साल भी मिल गई। अब आलिया जी एक दलाल की भूमिका निभा रही हैं 'गंगू बाई'। हुसैन जैदी की किताब के मुताबिक गंगूबाई प्रोस्टिट्यूट थी। मगर जब उसकी उम्र हो गई तो वो गैंगस्टर्स को लड़कियां सप्लाई करती थी। कहते हैं वो नेहरू की भी दोस्त थी...तो ये तो अगले साल की बेस्ट एक्ट्रेस बॉलीवुड को मिल गई।'

बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिलने से खफा हैं रंगोली

हाल ही में 15 फरवरी को गुवाहाटी में फिल्मफेयर अवॉर्ड 2020(Filmfare Awards 2020) का इवेंट हुआ। जिसमें आलिया भट्ट को गली ब्वॉय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है। जिससे कंगना बिल्कुल उचित नहीं मान रही। उनके मुताबिक इस अवॉर्ड का हकदार असल में कोई और है। लिहाज़ा वो ट्विटर के ज़रिए लगातार आलिया को निशाने पर ले रही हैं। सिर्फ आलिया ही नहीं बल्कि करण जौहर पर भी उन्होने कई कमेंट किए हैं। वहीं अनन्या पांडे को स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के लिए मिले बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के अवॉर्ड पर भी रंगोली ने नाराज़गी ज़ाहिर की है। इसके बाद रंगोली ने अब जावेद अख्तर(Rangoli Chandel on Javed Akhtar) को लेकर विवादित बयान दे दिया है।

और पढ़ेंः Rangoli Chandel ने दीपिका, स्वरा और तापसी पर मीम किया शेयर, बताया बॉलीवुड के टुकड़े गैंग की सदस्य

Latest Stories