कंगना रनौत ने अपने परिवार के लिए ऑर्गेनाइज किया पिकनिक प्लान , खूब मस्ती करती नजर आईं एक्ट्रेस, यहाँ देखें वीडियो

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
कंगना रनौत ने अपने परिवार के लिए ऑर्गेनाइज किया पिकनिक प्लान , खूब मस्ती करती नजर आईं एक्ट्रेस, यहाँ देखें वीडियो

कंगना रनौत अपने परिवार संग मनाने पहुंची पिकनिक , पहाड़ों और झील में मस्ती करती नजर आईं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत लॉकडाउन खुलते ही अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए पिकनिक पर निकल पड़ी हैं। दरअसल लॉकडाउन के बाद से ही कंगना रनौत अपने परिवार के साथ मनाली में समय बिता रही हैं। कंगना अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी फैमिली का भी पूरा ध्यान रखती हैं। हाल ही में फुरसत के पल बिता रहीं कंगना ने अपने परिवार के लिए वादियों में पिकनिक का आयोजन किया जहां वो खुद भी काफी मस्ती भरे अंदाज में नजर आईं। इस दौरान फैमिली संग उनका मस्ती भरा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मस्ती करती दिखाई दी कंगना रनौत

पिकनिक का वीडियो कंगना रनौत की टीम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में कंगना पहाड़ों, झीलों और हरे मैदानों के बीच खूब मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। वहीं वह अपनी मां के साथ डांस भी करती दिख रही हैं। साथ ही भांजे के साथ जमकर खेल रही हैं।

फैमिली के साथ बिताया हैप्पी टाइम

इस वीडियो में कंगना रनौत कभी झील के पानी के मजे ले रही हैं तो कभी पहाड़ों में फिसलती हुई दिख रही हैं। वीडियो में कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली का परिवार, पैरेंट्स और कुछ करीबी रिश्तेदार भी नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए लिखा गया , 'कंगना ने अपने परिवार के लिए पिकनिक ऑर्गेनाइज की। लॉकडाउन के चलते वैली में कोई भी टूरिस्ट नहीं हैं। जिसके चलते उन्हें आजादी और हैप्पी टाइम मिला जो उन्होंने सालों से नहीं देखा था'।

रंगोली चंदेल ने भी शेयर की आउटिंग की तस्वीरें

एक्ट्रेस कंगना रनौत के अलावा उनकी बहन रंगोली चंदेल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आउटिंग की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा, 'हमारे पैरेंट्स के कहने पर कंगना ने परिवार के लिए पिकनिक प्लान की। बारिश से पहले वो समर में बाहर एंजॉय करना चाहते थे। ग्रीन जोन में होने के बावजूद हमें इजाजत के लिए लंबी प्रोसेस करनी पड़ी। हिमाचल की सभी एथोरिटीज का शुक्रिया हमारी मदद करने के लिए। ये एक जरुरी आउटिंग थी'।

ये भी पढ़ें– कुणाल खेमू ने डिज्नी प्लस हॉटस्टार के प्रोग्राम में न बुलाए जाने पर जताई नाराजगी

Latest Stories