कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड, अब दिया ये बड़ा बयान

author-image
By Sangya Singh
कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड, अब दिया ये बड़ा बयान
New Update

रंगोली चंदेल ने मुसलमानों को गोली मारने की बात कही, तो ट्विटर ने अकाउंट ही कर दिया सस्पेंड

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल अकसर ही अपने विवादित ट्विट्स को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। वहीं, अब खबर है कि रंगोली चंदेल का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। गौरतलब है कि रंगोली चंदेल आए दिन बॉलीवुड स्टार्स समेत बड़े-बड़े सेलेब्स पर विवादित ट्वीट करने के लिए जानी जाती जाती हैं। जिसकी वजह से वो अक्सर खबरों में बनी रहती हैं। अब एक बार फिर से रंगोली चंदेल अपने एक विवादित ट्वीट की वजह से सुर्खियों में छा गईं हैं। और इस बार रंगोली चंदेल का ट्विटर अकाउंट भी सस्पेंड कर दिया है।

ट्विटर ने पहले दी थी चेतावनी

हालांकि रंगोली चंदेल का ट्विटर अकाउंट उन्हें चेतावनी देने के बाद ही सस्पेंड किया गया है। बताया जा रहा है कि रंगोली चंदेल ने मुसलमानों को लेकर एक विवादित ट्वीट कर दिया था, जिसके बाद पहले तो उन्हें चेतावनी दी गई, लेकिन इसके बाद भी जब वो नहीं मानी तो उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया। फिलहाल, अगर आप रंगोली चंदेल का ट्विटर अकाउंट सर्च करेंगे तो आपको ब्लैंक पेज दिखाई देगा। इससे ये बात साफ है कि उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है।

मुसलमानों को लेकर किया विवादित ट्वीट

दरअसल, रंगोली चंदेल ने मुसलमानों को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, एक जमाती कोरोना वायरस से मर गया। जब डॉक्टर्स और पुलिसवाले इन्हें चेक करने गए तो ये उन पर हमला करते हैं और मारते हैं। सेक्युलर मीडिया और फेक मुल्लाओं को एक लाइन में खड़ा करके गोली मार देनी चाहिए। हमें इतिहास की परवाह नहीं करनी चाहिए कि कोई हमें नाजी कहेगा। जिंदगी फेक इमेज से ज्यादा कीमती है। बस रंगोली की इसी ट्वीट के बाद उन्हें चेतावनी दी गई और उसके बाद भी जब वो नहीं मानी तो उनका अकाउंट सस्पेडं कर दिया गया।

रंगोली ने ट्विटर अकाउंट सस्पेंशन को बताया भेदभावपूर्ण

वहीं, अब रंगोली चंदेल ने ट्विटर अकाउंट सस्पेंशन को भेदभावपूर्ण बताते हुए एक बयान जारी किया है। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा, ''ट्विटर एक अमेरिकन प्लेटफॉर्म है इसलिए इसका बायज्ड और एंटी इंडिया होना लाज्मी है। आप यहां हिंदु भगवानों का मजाक उड़ा सकते हैं, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को आतंकवादी बोल सकते हैं। लेकिन आप पत्थरबाजी करने वालों को कुछ नहीं कह सकते। जो लोग पुलिस और डॉक्टर्स पर पत्थर फेंक रहे हैं, उनके अकाउंट सस्पेंड किए जा रहे हैं।''

अकाउंट रिकवर नहीं करेंगी रंगोली

रंगोली ने आगे कहा, ''मैं ऐसे किसी भी प्लेटफॉर्म के साथ जुड़ना नहीं चाहूंगी। मैं अपने विचारों को लेकर सच्ची हूं और मैंने तय किया है कि मैं अपना अकाउंट रिकवर नहीं करूंगी। मैं अपनी बहन की वक्ता हूं, अब आप उसके सीधे इंटरव्यूज देखेंगे। वो एक बड़ी स्टार है और उसके पास आप लोगों तक पहुंचने के बहुत तरीके हैं। किसी भी बायज्ड प्लेटफॉर्म को इग्नोर किया जा सकता है।''

ये भी पढ़ें- क्या मिस इंडिया फिनाले में सुष्मिता सेन का गाउन पर्दे के कपड़े से बना था ?

#Kangana Ranaut #Rangoli Chandel #Rangoli Chandel Twitter #रंगोली चंदेल #Rangoli Chandel News #rangoli chandel twitter account #rangoli chandel twitter account suspend #rangoli chandel twitter news #रंगोली चंदेल ट्विटर अकाउंट
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe