कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सर्जा के अंतिम संस्कार की तस्वीरें आई सामने , गर्भवती पत्नी मेघना राज का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सर्जा के अंतिम संस्कार की तस्वीरें आई सामने , गर्भवती पत्नी मेघना राज का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

फार्महाउस पर होगा कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सर्जा का अंतिम संस्कार , दो साल पहले ही हुई थी शादी

कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सर्जा ने 7 जून को महज 39 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। दिल का दौरा पड़ने की वजह से उन्हें बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में ही उन्होंने आखिरी सांस ली। निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए घर लाया गया।

फार्महाउस पर होगा अंतिम संस्कार

कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सर्जा के अंतिम संस्कार की तस्वीरें आई सामने , गर्भवती पत्नी मेघना राज का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Source - News

कन्नड़ एक्टर्स सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। चिरंजीवी के निधन की खबर फैलते ही उनके घर के बाहर उनके प्रशंसकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। चिरंजीवी का अंतिम संस्कार उनके फार्महाउस पर ही किया जाएगा।

कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सर्जा के अंतिम संस्कार की तस्वीरें आई सामने , गर्भवती पत्नी मेघना राज का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Source - Twitter

अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो चुकी है। उनके अंतिम दर्शनों के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी है। तमाम दक्षिण भारतीय अभिनेता जैसे केजीएफ एक्टर यश, शिवराज कुमार, दर्शन, श्रीमुरली, अभिषेक अंबरीश, के मंजु उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान चिरंजीवी सर्जा की गर्भवती पत्नी मेघना राज का रो रोकर बुरा हाल था।

कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सर्जा के अंतिम संस्कार की तस्वीरें आई सामने , गर्भवती पत्नी मेघना राज का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Source - Twitter

22 कन्नड़ फिल्मों में किया काम

https://twitter.com/ians_india/status/1269640216534487040?

चिरंजीवी सर्जा ने फिल्म 'वायुपुत्र' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उनकी आखिरी फिल्म 'शिवार्जुन' थी जिसमें उन्होंने अमृता अयंगर और अक्षता श्रीनिवास के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। अपने करियर में उन्होंने कुल 22 कन्नड़ फिल्मों में काम किया।

चिरंजीवी सर्जा एक फ़िल्मी परिवार से आते थे। वे एक्टर ध्रुव सर्जा के बड़े भाई थे। साउथ के एक्शन किंग कहे जाने वाले अर्जुन सर्जा उनके चाचा हैं। इसके अलावा दिग्गज एक्टर शक्ति प्रसाद चिरंचीवी के दादा थे।

दो साल पहले ही हुई थी शादी

कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सर्जा के अंतिम संस्कार की तस्वीरें आई सामने , गर्भवती पत्नी मेघना राज का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Source - Indiatv

चिरंजीवी सर्जा के निधन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। साथ ही चिरंजीवी सर्जा और एक्ट्रेस मेघना राज की शादी की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। बता दें चिरंजीवी सर्जा की पत्नी  मेघना राज गर्भवती हैं। उनकी शादी दो साल पहले ही हुई थी, दोनों ने 2 मई 2018 को शादी रचाई थी।

ये भी पढ़ें– राधिका मदान ने इरफान खान के साथ शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा स्पेशल मैसेज

Latest Stories