Karan Johar ने मनाया अपने जुड़वा बच्चों का जन्मदिन ,Taimur बने क्यूट लिटिल टाइगर

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
Karan Johar ने मनाया  अपने जुड़वा बच्चों का जन्मदिन ,Taimur बने क्यूट लिटिल टाइगर

Karan Johar ने मनाया अपने जुड़वा बच्चों का जन्मदिन ,Taimur बने क्यूट लिटिल टाइगर

करण जौहर(Karan Johar) के जुड़वा बच्चे रूही (Roohi)और यश (Yash)तीन साल के हो गए हैं। करण जौहर(Karan Johar) के जुड़वा बच्चों का जन्मदिन सात जनवरी को है। उससे पहले प्री बर्थडे सेलिब्रेशन किया गया। इस मौके पर करण जौहर ने एक शानदार पार्टी का आयोजन किया। पांच फरवरी को करण जौहर (Karan Johar)ने मुंबई के एक होटल में पार्टी दी।

Karan Johar एक अच्छे पार्टी होस्ट भी है। पार्टी में मौजूद सब बॉलीवुड गेस्ट और बच्चों ने खूब एन्जॉय किया। वायरल हो रही पार्टी की तस्वीरों में ये साफ़ - साफ़ देखा जा सकता है।

आपको बता दे इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे साथ नज़र आये ,करीना कपूर (Kareena Kapoor),ट्विंकल खन्ना(Twinkle Khanna) ,और रानी मुख़र्जी (Rani Mukherjee)साथ पोज़ देते हए दिखाई दिए। करीना (Kareena)ने ब्लैक कलर का टॉप और जीन्स पहनी हुयी थी वही ट्विंकल (Twinkle )और रानी (Rani)ने भी वेस्टर्न कपडे ही पहने।

करण जौहर (Karan Johar)की इस पार्टी में सेलिब्रिटीज अपने बच्चों के साथ पहुंचे। करीना कपूर (kareena Kapoor)बेटे तैमूर अली खान(Taimur Ali khan) के साथ पहुंचीं। तैमूर (Taimur)की एक तस्वीर सामने आयी जिसमे उनके फेस पर ग्रीन कलर से टाइगर प्रिंट बना हुआ है जिसमे वो बहुत क्यूट और प्यारे लग रहे थे। तैमूर(Taimur) और उनकी कजिन इनाया खेमू (Inaya Khemu)साथ में खूब मस्ती करते देखे गए।

करण जौहर (Karan Johar)अपनी मां हीरू जौहर(Hiroo Johar) और एक्ट्रेस काजोल(Kajol) के साथ पोज देते हुए नजर आए। करण जौहर(Karan Johar) ने इस दौरान लूज शर्ट के साथ कैजुअल जींस पहनी थी। साथ ही उन्होंने गुलाबी रंग के जूते पहने थे। वहीं करण जौहर की मां ने गुलाबी रंग का सूट पहना हुआ था।

Karan johar ने किया 'इमोशनल टवीट '

7 फरवरी को करण जौहर(Karan Johar) ने एक इमोशनल टवीट करते हुए अपनी माँ हीरो (Hiroo)को उनका सपोर्ट सिस्टम होने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा मैं सामाजिक तौर पर एक अकेला माता पिता हूँ। ..लेकिन वास्तविकता में ऐसा बिलकुल नहीं है। मेरी माँ मेरे बच्चों के साथ एक सह माता पिता की तरह इतनी खूबसूरती और इमोशनल तरह से जुडी हुई है । मैं इतना बड़ा फैसला अकेले नहीं ले सकता था बिना उनके सॉलिड सपोर्ट के। मेरे जुड़वाँ बच्चे आज तीन साल के हो गए है और हर गुजरते साल के साथ हमारी भावना नए जोश के साथ जारी है। .... मैं रूही (Roohi )और यश(Yash) के साथ हमे पूरा करने के लिए भगवान् का शुक्रिया अदा करता हूँ।

करण जौहर(Karan Johar)  इस समय अपनी आने वाली फिल्म Bhoot Part 1: The Haunted Ship, में बिजी है। रोमांटिक फिल्मों से हटकर करन  जौहर ने हॉरर मूवी में अपने आपको आज़माने जा रहे है। जो की बॉक्स ऑफिस पर 21 फरवरी 2020 को रिलीज़ होगी।

ये भी पढ़ें- कंगना रनौत अब बनेंगी एयरफोर्स पायलट
Latest Stories