/mayapuri/media/post_banners/f79da1eb31c5a75e5c0c5d3109620f0bdbfa6ae46916911103d5291303e932a9.jpg)
करण जौहर एक बार फिर से इंस्टाग्राम पर लौटे
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से नेपोटिज्म और आउट साइडर को लेकर सोशल मीडिया पर लंबी बहस छिड़ गई। बॉलीवुड सेलेब्स एक दूसरे पर निशाना साधने लगे। ऐसे में कई सेलेब्स के साथ ही साथ सुशांत के फैंस ने भी करण जौहर पर निशाना साधना शुरु कर दिया। करण जौहर को इतना ट्रोल किया गया कि वो इंस्टाग्राम से बिलकुल गायब ही हो गए। अब जब नेपोटिज्म को लेकर बहस थोड़ी कम हो गई है, तो करण जौहर एक बार फिर से इंस्टाग्राम पर लौट आए हैं।
अभी हाल ही में जब बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह लाइव सेशन कर रहे थे, तब करण को भी देखा गया था। बता दें कि रणवीर एफए कप में आर्सेनल की जीत से खुश थे और वो इस जीत की खुशी को फैंस के साथ शेयर कर रहे थे। उनके फैंस और फैंड इस लाइव में शामिल हुए थे। तभी करण जौहर का कमेंट भी सामने आया। उन्होंने हंसी के इमोजी बनाए हैं। इससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि करण जौहर इंस्टाग्राम पर वापस आ गए हैं।
करण जौहर को काफी ट्रोल किया गया
आपको बता दें, कि करण का सोशल मीडिया अकाउंट फिलहाल प्राइवेट है। हालांकि, पहले वो कई वीडियो और फोटोज शेयर करते रहते थे। लेकिन जबसे सुशांत केस आया, तो उन्होंने पोस्ट शेयर करना बंद कर दिया। उस दौरान करण जौहर के चैट शो कॉफ़ी विथ करण के कई वीडियो भी वायरल हुए थे, जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया। सुशांत के फैंस का आरोप था कि बाहरी होने की वजह से शो में उनका जानबूझकर मजाक बनाया गया था।
ये भी पढ़ें- फैंस के लिए गिफ्ट, अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन का पोस्टर रिलीज